- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
ब्यूटी ट्रीटमेंट में प्रोडक्ट की क्वालिटी के साथ ही टाइमिंग का भी रखे ध्यान
ब्यूटी एक्सपर्ट गुंजन जैन ने दिए स्पेशल टिप्स
इंदौर। ज्यादातर ब्यूटी सेलोन्स में ब्लीच करना एक बेहद सामान्य प्रक्रिया है पर ब्लीच कराते वक्त हमे प्रोडक्ट की क्वालिटी और हमारे स्किन टाइप का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ज्यादा हार्श ब्लीच हमारी स्किन को नुकसान पहुँचा सकता है। इसी तरह फेशियल के दौरान के बार पार्लर्स में काफी देर तक मसाज प्रेशर से की जाती है, जो हमें भी रिलैक्सिंग लगती है पर बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि ज्यादा मसाज भी हमारी त्वचा के लिए ठीक नही है इसलिए फेशियल कराते वक्त मसाज की टाइमिंग का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
इसी तरह के कईखास स्किन और ब्यूटी टिप्स दिए एक्सपर्ट गुंजन जैन ने। वे मयूर ग्लोबल वेंचर्स के 20 साल पुरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक ख़ास कार्यक्रम में शामिल होने शहर आई थी। कंपनी की डायरेक्टर मनीषा मुरडिया ने बताया कि इस सेशन में शामिल होने के लिए शहर व आसपास के शहरो से 250 से ज्यादा ब्यूटी एक्सपर्ट आई थी। ब्यूटी एक्सपर्ट्स को अपना बिज़नेस बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दूसरे सेशन में मोटिवेशनल स्पीकर भूपेंद्र सिंह राठौर ‘मूविंगफ्रॉम गुड टू ग्रेट’विषय पर बिज़नेस ग्रोथ टिप्स दी। यह पहला ऐसा इवेंट था जिसमें ब्यूटी एक्सपर्ट के साथ ही बिज़नेस ग्रोथ पर भी चर्चा की गई।
हर स्किन टाइप के लिए उपलब्ध है ट्रीटमेंट
गुंजन जैन ने बताया कि स्किन तीन टाइप की होती है, ड्राई, ऑयली और नार्मल। किसी भी व्यक्ति का स्किन टाइप पहचान कर ही उसकी स्किन प्रॉब्लम का ट्रीटमेंट प्लान किया जाता है। आजकल हर ब्यूटी स्टूडियो में बेसिक स्किन केयर के साथ ही ऐसे स्पेशल प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध है, जो त्वचा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए खासतौर पर तैयार किए जाते हैं। बस हमें इस बात का ध्यान रखने की जरुरत है कि इन प्रोडक्ट्स को घर पर लेजाकर इस्तेमाल करने के बजाए पार्लर में एक्सपर्ट्स से ही ट्रीटमेंट कराए क्योकि उन्हें प्रोडक्ट्स के सही इस्तेमाल की टेक्निक्स भी पता होती है।
जैसे सेंसी एंजाइम ट्रीटमेंट ख़ास ऐसी सेंसेटिव स्किन के लिए उपयोग किया जाता है, जिस पर सामान्य कॉस्मेटिक भी रिएक्शन कर जाते हैं। यह ट्रीटमेंट स्किन की सेंसेटिविटी भी कम करने में भी मदद करता है। इसी तरह फेशियल को इम्प्रूव करने के लिए बेंट ग्लोब ट्रीटमेंट लाया गया है, जिससे चहरे की त्वचा की स्मूथनेस बढ़ती है। उन्होंने बताया कि स्किन की बेसिक देखभाल के लिए हर तरह के स्किन टाइप वालों को हर मौसम में सन ब्लॉक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

हथेली नहीं अँगुलियों का करें इस्तेमाल
ब्यूटी एक्सपर्ट गुंजन ने कहा कि पहले फेशियल में मसाज के लिए हथेलियों का इस्तेमाल प्रेशर से किया जाता था जबकि यह टेक्निक सही नहीं है। किसी भी प्रोडक्ट को त्वचा में पूरी तरह अंदर तक पहुंचाने के लिए अँगुलियों का इस्तेमाल ही सही है। इससे ब्लड सर्कुलशन भी अच्छा होता है और त्वचा को नुकसान भी नहीं होता। गुंजन ने रोशनी चोपड़ा, संगीता चोहान, सुचित्रा पिल्लै, अर्पना दीक्षित, समिता बनसल, तनाज ईरानी, शिवशक्ति सचदेव, हेली शाह जैसी टीवीआर्टिस्ट और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस का ट्रीटमेंट किया है।
बिज़नेस के साथ सामाजिक कार्यों में भी निभाए अपनी जिम्मेदारी
मोटिवेशनल स्पीकर भूपेंद्र सिंह राठौर ने एक विदेशी बिज़नेस वुमन का उदाहरण देते हुए कहा कि इस महिला की बेटी की मौत एक रोड एक्सीडेंट में हो जाती है क्योकि वाहन चालक नशे में धुत्त होकर गाडी चला रहा था। इस हादसे से आहत होकर उसने अगले ही दिन अपने बिज़नेस के साथ ही ‘मदर्स अगेंस्ट ड्रिंक एंड ड्राइव’ संस्था शुरू की, जो अब कई देशों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रही। आप सभी को भी अपने बिज़नेस के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने ऑडियंस से पूछा कि बिज़नेस को बढ़ाने के लिए क्या बदलने की जरुरत है पैसा,कंपनी, टीम या खुद को। इसके जवाब में अधिकांश लोगों ने स्वयं में परिवर्तन लाने की बात स्वीकार की।


