- बारिश के मौसम की बीमारियों पर ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी देंगे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
- The Reinvention of Rohit Saraf - From Rom-com's Mismatched to the Patriotic The Revolutionaries
- THE LOVE HYPOTHESIS Official Trailer | Starring Lili Reinhart and Tom Bateman
- Pratibha Ranta Packs a Solid Punch in the Gripping Trailer of The Revolutionaries
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने मोबिलिटी के भविष्य की फिर लिखी परिभाषा एमजी हेक्टर टोमहॉक को EV और PHEV में लॉन्च किया
उलटफेर कर केतन बने चैंपियन
इंदौर. इंदौर के केतन चावला ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम क्रम के खिलाडी को मात देकर न सिर्फ उलटफेर किये बल्कि राज्य सीनियर स्नूकर स्नूकर वर्ग का खिताब पहली बार अपने नाम किया।
म.प्र. बिलियर्डस व स्नूकर एसोसिएशन की मेजबानी में नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियर्डस एकेडमी में खेली गई इस स्पर्धा के विजेता का फैसला सेमीफायनल में पहुचने वाले शीर्ष 4 खिलाडीयों के राउण्ड लीग मैचों के आधार पर हुआ।
इंदौर के केतन ने भोपाल के खिलाडीयों का वर्चस्व तोडत हुए बाजी अपने नाम की। पहले मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त केतन ने भोपाल के चेतन्य कुमार को 69-20, 63-15, 81-25 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में भोपाल के चौथी वरीयता प्राप्त अनुराग गिरी को 78-41, 62-53, 76-30 से तथा तीसरे व अतिंम मुकाबले में भोपाल के ही शीर्ष वरीयता प्राप्त प्रियंक जायसवाल को 65-32, 51-65, 75-35, 71-0 से शिकस्त दे दी.
स्पर्धा के पुरस्कार यशवंत क्लब के अध्यक्ष परमजीत सिंह छाबडा, म.प्र. टेनिस संघ के सचिव अनिल धुपर, म.प्र. बिलियर्डस संघ के अध्यक्ष भोलू मेहता के आतिथ्य में वितरित किए गए। विशेष अतिथि के रूप में यश पुराणिक, सिद्धार्थ पाटनी व विशवेष पुराणिक मौजूद थे।
स्पर्धा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सुजित गेहलोत को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस स्पर्धा के आधार पर पहला स्थान अर्जित करने वाले केतन चावला व द्वि़तीय स्थान पर रहने वाले अनुराग गिरी को राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए म.प्र. की टीम में मौका मिलेगा। तीसरे स्थान पर प्रिंयक जायसवाल तथा चौथे पर चेतन्य कुमार रहे।


