- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कियारा अडवाणी ने केबीसी में की खास उपस्थिति
बॉलीवुड की गोल्डन गर्ल और युवा सुपरस्टार कियारा अडवाणी सफलता के हर क्षेत्र में राज कर रही हैं। सिल्वर स्क्रीन के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना जादू बिखेरने के बाद, कियारा अडवाणी ने अब फिर से टेलीविजन पर एक विशेष उपस्थिति दर्ज कराई, हालांकि, कौन बनेगा करोड़पति के हालिया एपिसोड पर एक प्रश्न के रूप में।
जबकि कई लोग जानते हैं कि कियारा अडवाणी ने बी-टाउन में प्रवेश करने से पहले अपना नाम आलिया अडवाणी से बदल लिया था, यह सामान्य ज्ञान नहीं है; और उसी की गवाही कौन बनेगा करोड़पति का हालिया एपिसोड है। एक प्रतियोगी से 1.60 लाख का सवाल पूछा गया, जिसमें पूछा गया कि किस बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम शुरू में आलिया था, हालांकि, बाद में इसे स्क्रीन (फिल्मों) के लिए बदल दिया गया।
यह पहली बार नहीं है जब कियारा अडवाणी ने कौन बनेगा करोड़पति पर खबरें बनाई , इससे पहले अभिनेत्री के एक कट्टर प्रशंसक ने लकी चार्म के तौर पर कियारा की तस्वीर शो पे लाई थी।

हाल ही में, उस फैन ने कियारा अडवाणी से १३ जून को, उनके बॉलीवुड में सालगिरह को चिह्नित करते हुए, एनुअल फैन मीट में उनसे वर्चुअल मुलाकात की।
आपको बता दे, कियारा अडवाणी हर साल 13 जून को बॉलीवुड में अपनी सालगिरह के अवसर पर एक विशेष फैन मीट एंड ग्रीट के आयोजन में भाग लेती हैं और अपने प्रशंसकों के साथ सेलिब्रेट करती हैं।
टॉप एक्ट्रेस बन चुकी, कियारा अडवाणी, अब देश के सबसे अधिक लोकप्रिय सितारों में से एक हैं, जिनके क्रेडिट में सफलताओं की एक श्रृंखला है। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में अपनी छाप छोड़ने से लेकर, लस्ट स्टोरीज के साथ रातोंरात सनसनी बनने तक, कियारा ने करियर के शुरुआती दौर से ही बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। 300 करोड़ क्लब में प्रवेश अंकित करते हुए, कबीर सिंह की सफलता अभिनेत्री के लिए ब्रेकथ्रू प्वाइंट मानी जाती है। गुड न्यूज, गिल्टी, शेरशाह, भूल भुलैया 2 और जुगजुग जीयो की सफलता के बाद, कियारा अब भारतीय मनोरंजन उद्योग की ईट गर्ल हैं।
हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग पूरी करने के बाद, जिसमें कार्तिक आर्यन भी हैं, कियारा अडवाणी एस शंकर की आरसी -15 को फिर से शुरू करेंगी, साथ ही अन्य अघोषित परियोजनाओं के लिए भी तैयारी शुरू करती नजर आएंगी।


