- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
कियारा आडवाणी ने मदर्स डे पर स्वादिष्ट पेनकेक्स बनाये, अपनी माँ को सरप्राइज किया
किसी के भी जीवन में सबसे अभिन्न व्यक्ति उनकी मां होती हैं। माँ के प्यार, करुणा, देखभाल और शिक्षाओं के बिना जीवन कुछ भी नहीं है और इस दुनिया में माँ के प्यार जैसी कोई चीज नहीं है। उसका प्यार पवित्र, बिना शर्त और निस्वार्थ होता है। माताएं ऐसी हैं जो हमेशा हमारे पीछे खड़ी रहती है।
इस मदर्स डे पर कियारा आडवाणी ने अपनी माँ के लिए एक स्वादिष्ट पैनकेक बनाकर माँ को सरप्राइज दिया। डिवा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी माँ के साथ और स्वादिष्ट केक्स के साथ उनकी एक प्यारी सी तस्वीर अपलोड की ।
चूँकि पूरा देश लॉकडाउन में है और ऐसी स्थिति में कोई भी अपनी माँ के लिए कुछ भी भव्य नहीं कर सकता है, लेकिन हम सभी जानते हैं कि माताओं को खुश करने के लिए कभी भी कुछ भी छोटा या बड़ा नहीं होता है, हमारी छोटी सी कोशिश से भी वे खुश हो जाती है और इसलिए कियारा ने आज सुबह रसोई घर में, अपनी माँ के लिए स्वादिष्ट पेनकेक्स बनाये।
कियारा ने पोस्ट करते हुए लिखा ” सभी माताओं को एक बहुत खुशहाल मातृ दिवस की शुभकामनाएं , हमारे जीवन मे हमेशा रहने के लिए हम सदैव धन्य हैं और आपके अविरल और बेशुमार बलिदान और प्रेम के लिए हमेशा आभारी हैं।


