- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
मदर्स डे पर मनीष पॉल ने राघव सच्चर के साथ “मेरी माँ” गाना गाया
अभिनेता मनीष पॉल अपनी अदाकारी और बढ़िया सेंस ऑफ ह्यूमर से हर बार हमारा दिल जीतते हैं। वैसे हम सभी जानते हैं की मनीष एक अपने मजाकिया अंदाज में वन लाइनर के मास्टर है, जो हमेशा दर्शकों को गुदगुदाता है और सभी लोगों का खूब मनोरंजन करते है इसलिए मनीष को सुल्तान ऑफ स्टेज कहा जाता है।
इस लॉकडाउन के वजह से हर कोई अपने अपने घरों में ही है , लेकिन कुछ खुश नसीब है जो की अपने परिवार और अपनी माँ के साथ है तो कुछ ऐसे भी लोग है , जो लॉकडाउन के चलते माँ से दूर है और मिल नही पाने का दर्द उनके दिल मे है।
अभिनेता मनीष पॉल हर साल मदर्स डे माँ के साथ मनाते है । मनीष मुंबई में है और उनके माता- पिता दिल्ली में है, वे दोनों को बहुत याद कर रहे है , वे मदर्स डे पर कई बार दिल्ली गए है , जब जा नही पाते तब वे फूल मिठाई भेज कर विश किया करते थे , लेकिन महामारी के चलते कुछ संभव नही है । इसीलिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है ।
मनीष ने सिंगर राघव सचर के साथ फ़िल्म “तारे जमीन पर” का ‘मेरी माँ’ यह गाना गाया है और माँ को समर्पित किया है । उन्होंने यह गाना अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और मनीष ने लिखा है ” यह स्पेशल गाना है और मेरी माँ भी स्पेशल है ।
मेरा गाना हमेशा से माँ को पसंद है । वे जब भी कहती है मिकी गाना सुनादे और में बस शुरू हो जाता हूं, फिर वह घर हो, कोई पार्टी हो या मार्केट के बीचों बीच, तो आज उनके लिए गाना बनता है। यह जो भी कॉन्फिडेंस है उनके वजह से और में धन्यवाद कहता हूं ।आशा करता हु लॉकडाउन खत्म हो और में आपसे जल्द ही मिलूंगा । मुझे बहुत कुछ कहना है पर तुझे सब है पता मेरी माँ।
इस लॉकडाउन में जहां दुनिया इस महामारी की स्थिति से पीड़ित है इस संकट के समय मे मनीष ने अपने स्टाफ की देखभाल करने से लेकर दान देने और जागरूकता पैदा करने तक उन्होंने हर संभव मदत की है।फ़िलहाल मनीष घर पर है और ” क्या बोलती पब्लिक शो की मेजबानी कर रहे हैं, यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है।


