- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
इंडेक्स अस्पताल से 41 मरीज़ो को डिस्चार्ज किया
इंदौर. इंदौर शहर ने कोरोना से लड़ना सीख लिया है।आज 08 मई शुक्रवार को भी कोरोना को परास्त कर 41 मरीज़ इंडेक्स अस्पताल से स्वस्थ हो कर अपने घर लौटे।इसी के साथ इंडेक्स अस्पताल में अब 100 से भी कम मरीज़ भर्ती है जो कोरोना से लड़ रहे है और उन मरीज़ों को भी उम्मीद है कि अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों से वह भी जल्द ही इस बीमारी को हरा कर अपने घर को जाएंगे।
स्वस्थ मरीज़ों को शुभकामनाएं देने के लिए आज इंडेक्स अस्पताल परिसर में पूर्व मंडी अध्यक्ष सोमेश्वर पटेल, पूर्व मंडी सचिव तूफान सिंह, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. एस. एम. होलकर, मालवांचल यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार शिवम सिंह राजावत मौजूद थे।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ. अजय जोशी, डॉ दुबे, कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि* आज भी इंडेक्स अस्पताल से 41 नये स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है।हमारे डॉक्टर्स व उनकी टीम जो घर परिवार छोड़ कर पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे है उनके बिना यह संभव नही हो सकता था। इंडेक्स अस्पताल में मरीज़ो की समुचित केयर की जा रही है, उचित दवाइयां, नर्सिंग, स्पेशल डाइट तथा सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया कि हमारे लिए यह काफी खुशी की बात है कि इंडेक्स अस्पताल में भर्ती मरीज़ो की हालत में तेज़ी से हो रहे सुधार हो रहे है वही जल्द ही बड़ी संख्या में दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने की उम्मीद है।


