- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
Krishna Janmashtami 2021: कंगना रनोट समेत कई बड़े सितारों ने फैंस को इस अंदाज में दी कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई
नई दिल्ली । देशभर में सोमवार (30 अगस्त) को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पौराणिक कथाओं में ऐसा माना जाता है कि जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए, यह भगवान कृष्ण के भक्तों के लिए बहुत खास और शुभ दिन होता है। लोग इस दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं।
कृष्ण जन्माष्टमी के इस खास मौके पर देश की कई बड़ी हस्तियों अपने चाहने वालों को शुभकामानएं दी रही हैं। इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों को कृष्ण जन्माष्टमी के शुभकामनाएं दी हैं। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फैंस को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘जन्माष्टमी की अनेक अनेक शुभकामनाएं।’
अभिनेत्री कंगना रनोट ने अपने कू अकाउंट के जरिए फैंस को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘जन्माष्टमी कि शुभकामनाएं….इस वर्ष मुझे श्री नाथ जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जय श्री कृष्ण।’ अभिनेता अर्जुन रामपाल ने ट्विटर के जरिए फैंस को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं सिंगर अदनान सामी और अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट ने भी कू अकाउंट के जरिए फैंस को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। इनके अलावा और भी कई सितारें हैं जिन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी के खास मौके पर फैंस के लिए पोस्ट लिखा है। इन सभी सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट्स भी जमकर वायरल हो रहे हैं। सितारों के फैंस पोस्ट को खूब पसंद भी कर रहे हैं।


