- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
कुल्फी कुमार बाजेवाला फेम आकृति शर्मा आगामी शो ‘तारे ज़मीन पर’ की बनीं होस्ट
लोकप्रिय बाल कलाकार आकृति शर्मा उर्फ कुल्फी, स्टार प्लस के आगामी सिंगिंग रियलिटी शो ‘तारे ज़मीन पर’ की होस्ट बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जहाँ वह कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा के साथ स्टेज शेयर करेंगीं। यह प्रतिभाशाली जोड़ी दर्शकों को मंच पर विभिन्न प्रदर्शनों के साथ रोमांचित करेगी, जिससे दर्शकों को एक मज़ेदार दृश्य का अनुभव होगा।
सोमवार 2 नवंबर को प्रीमियर होने वाले इस शो में 20 बच्चों की संगीतमय यात्रा देखने को मिलेगी, जिन्हें 3 प्रतिष्ठित गुरु शंकर महादेवन, टोनी कक्कड़ और जोनिता गांधी द्वारा सिखाया और प्रोत्साहित किया जाएगा।
छोटी कुल्फी उर्फ आकृति शर्मा ने अपने पहले शो कुल्फी कुमार बाजेवाला में अपनी मासूमियत से कई दिलों को जीता है और अब वह बहुत सहजता और पूर्णता के साथ अपनी भावनाओं को चित्रित करने में एक समर्थ हैं।
कुल्फी कुमार बाजेवाला फेम आकृति शर्मा अपनी नई यात्रा की शुरुआत पर बात करते हुए कहती हैं, “मैं टेलीविजन पर अपना पहला शो होस्ट / एंकर करने को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हूं। ‘तारे ज़मीन पर’ की पूरी टीम बहुत ही सपोर्टिव है। खासकर सुगंधा दीदी जो हमेशा मेरी सबसे अच्छी साथी रही हैं।
मुझे इस शो की शूटिंग के दौरान बहुत सी चीजें सीखने को मिलती हैं क्योंकि सिंगिंग मेरी पसंदीदा हॉबी है। आने वाले दिनों में, मैं शंकर सर से संगीत सीखना चाहूंगी जो हमारे इस शो के मेंटर हैं।”
इस अनोखे शो को देखने के लिए तैयार हो जाएं जो युवाओं में गायन की प्रतिभा, व्यक्तित्व और उसमें नए चमत्कार की खोज करता है।


