- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इस लॉकडाउन एक्टर करन आनंद बने बिज़नेस मैन, किया अपने पैशन को पूरा।
देश सहित पूरी दुनिया Covid को लेकर काफी परेशान है हर तरफ़ अफ़रा -तफरी फैली हुई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री सहित कई सारे सेक्टर इससे प्रभावित है लेकिन कुछ सेलेब्रिटीज़ ऐसे भी हैं जिन्होंने कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे लॉक डाउन को काफी पॉजिटिव तरह से लिया है। दिनभर शूटिंग की भाग दौड़ के कारण सेलिब्रिटी अपनी हॉबी अपने पैशन को पूरा नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब उनके पास खुद के लिए पर्याप्त समय है। एक्टर करन आनंद ने भी अपने पैशन को अपना प्रोफेशन बना लिया है।
करन आनंद ने इस लॉकडाउन में अपना खुद का ‘जी हुकुम ‘ नाम का रेस्टारेंट ओपन किया है जो कि अँधेरी में स्थित है। उन्होंने covid को ध्यान में रखते हुए इसका थीम ‘ओपन किचन, रखा है। जहाँ पर हर तरह की साफ सफाई को मद्दे नज़र रखते हुए खाना तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा अभी चल रही सिचुएशन के कारण सिर्फ take away की सुविधा दी गई गई है , हम इसे ऑनलाइन भी आर्डर कर सकते है।
करन आनंद ने अपने रेस्टोरेंट के बारे में बात करते हुए कहा ” यक़ीनन मैं एक एक्टर हूँ , जहाँ मुझे हर तरह के किरदार निभाने का मौका मिलता है। और यह मुझे काफी पसंद भी है। लेकिन मैं हमेशा से ही इसके अलावा कुछ और भी करना चाहता था। लेकिन शूटिंग में बिजी होने के कारण अपने पैशन को मुकाम तक नहीं पंहुचा पा रहा था। लेकिन इस लॉकडाउन को पॉजिटिव लेते हुए मैंने अपना खूबसूरत सा ‘जी हुकुम’ नाम का एक रेस्टोरेंट स्टार्ट किया है,जिसमे covid को ध्यान में रखते हुए ओपन किचन थीम रखी गई है और साथ ही take away की सुविधा दी गई गई है। “
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स की हैं। असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली। उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल भी किया था। जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे काफी पसंद किया गया।
2019 में आई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में युवराज के किरदार को प्रसंशको का काफी प्यार मिला। और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे। हाल ही में ,उन्होंने लॉकडाउन पर आधारित फिल्म ‘इट्स ओवर’ की शूटिंग पूरी की, जो जल्द ही रिलीज होगी।


