- Vivriti Asset Management Marks Successful Exit of Vintage II funds; ₹3,400 crore returned since inception
- विवृति एसेट मैनेजमेंट ने विंटेज-II फंड्स से सफलतापूर्वक किया एग्जिट
- DBS Bank India enables Customs Duty, Central Excise and Service Tax payments through ICEGATE 2.0
- Madhya Pradesh Well Positioned to Drive India's Next Wave of Growth: Mr Vir S. Advani, Chairman, CII Western Region
- भारत की विकास यात्रा के अगले चरण को गति देने के लिए मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार: श् वीर एस. आडवाणी, चेयरमैन, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र
कुनाल कपूर ने खोला राज: आमिर खान के कहने पर किया कैमियो
‘ज्वेल थीफ’ के बाद कुनाल कपूर एक बार फिर पर्दे पर ‘एक दिन’ के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में कुनाल कपूर ने बताया कि वह इस फिल्म का हिस्सा कैसे बने। उनके मुताबिक, आमिर खान ने खुद उनसे संपर्क किया और एक खास कैमियो के लिए उन्हें शामिल करने की इच्छा जताई। कुनाल इस फिल्म को “गरमजोशी भरी और प्यारी फिल्म” बताते हुए मानते हैं कि यह दर्शकों के दिलों से जुड़ जाएगी।
वह कहते हैं, “साई हमेशा दमदार परफॉर्मेंस देती हैं, और जुनैद ने भी बहुत अच्छा काम किया है। फिल्म में मेरा एक छोटा-सा कैमियो है। आमिर ने मुझसे संपर्क किया और चाहते थे कि मैं इसका हिस्सा बनूं। यह एक ऐसा रोल था जिसे निभाने में मुझे बहुत मजा आया।”
कुनाल ने जुनैद खान की लगन और मेहनत की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैंने जुनैद को बचपन से देखा है, और अब वो सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रहे, बल्कि फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वह बेहद फोकस्ड और मेहनती हैं। उनके लिए सिर्फ काम मायने रखता है। मुझे लगता है कि उनका भविष्य बहुत लंबा और उज्ज्वल है।”
फिल्म ‘एक दिन’ का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जो पहले ‘रंग दे बसंती’ में आमिर खान और कुनाल कपूर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। ‘रंग दे बसंती’ को हाल ही में 20 साल पूरे हुए हैं। इस पर बात करते हुए कुनाल कहते हैं, “इस फिल्म के मेरे लिए खास होने की एक वजह इसके निर्देशक सुनील हैं,” और आगे जोड़ते हैं, “ऐसे फुल सर्कल मोमेंट्स बहुत खास होते हैं, जब आप उन्हीं लोगों के साथ फिर से काम करते हैं जिनके साथ आपने शुरुआत की थी।”
आगे की बात करें तो कुनाल कपूर ‘एक दिन’ में गेस्ट अपीयरेंस के अलावा बहुप्रतीक्षित ‘रामायण’ में भी नजर आएंगे, जिसमें वह भगवान इंद्र की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं ‘एक दिन’ अपनी सादगी भरी कहानी, भावनात्मक अंदाज और खूबसूरत लोकेशन्स के कारण पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है। इसके ट्रेलर और संगीत ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।
आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत बनी यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


