- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
लड्डू गोपाल की निकली प्रभातफेरी, लगे सांवरिया के जयकारे
प्रभातफेरी से 11 दिवसीय श्री हरिदर्शन पदयात्रा एवं शोभायात्रा महोत्सव की शुरूआत
इन्दौर। श्री सांवरिया मित्र मंडल पदयात्री संघ द्वारा 11 दिवसीय हरिदर्शन पदयात्रा महोत्सव के पूर्व गुरूवार को लड्डू गोपाल की भव्य प्रभातफेरी धार रोड़ स्थित नावदा पंथ से निकाली गई। नावदा पंथ से निकली लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी में सांवरिया के भक्तों के साथ-साथ राजस्थान से आए भक्त भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं प्रभातफेरी में सभी भक्तों ने स्वच्छ इन्दौर का संदेश देते हुए पौधों का रोपण भी किया।
श्री सांवरिया मित्र मण्डल पदयात्री संघ एवं प्रभातफेरी एवं शोभायात्रा संयोजक कमलेश शर्मा, धनराज कुमावत एवं मांगीलाल कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी की शुरूआत महाआरती के साथ की गई। महाआरती में हजारों की संख्या में भक्तों ने शामिल होकर लड्डू गोपाल से देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की भी मंगल कामना की। प्रभातफेरी में सभी भक्त सांवरिया के भजनों पर नाचते-झूमते पालकी के आगे-आगे चल रहे थे। लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी में बैंड-बाजे, डीजे, घोड़े-बग्घियों के साथ-साथ फूलों से सुसज्जित पालकी भी थी जो प्रभातफेरी के मार्ग में सभी भक्तों के मुख्य आकर्षण का केंद्र थी।

प्रभातफेरी में सभी भक्तों द्वारा स्वच्छ इन्दौर-स्वस्थ इन्दौर का संदेश भी दिया एवं प्रभातफेरी के मार्ग में नीम, पीपल, बरगद, आम जैसे विभिन्न किस्मों के पौधों का रोपण कर पौधों को पेड़ बनाने की शपथ भी ली। गुरूवार को नावदा पंथ से निकली प्रभातफेरी को विभिन्न कालोनियों एवं मोहल्लों में निकाला गया। जहां सभी भक्तों ने रहवासियों को शुक्रवार 24 अगस्त को निकलने वाली शोभायात्रा और पदयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। नावदा पंथ की प्रभातफेरी में रोशन सलवाडिय़ा, मुन्ना उपाध्याय, मोहिता गुप्ता, प्रभु कुमावत सहित हजारों की संखया में सांवरिया के भक्त और रहवासी शामिल हुए थे।
श्री सांवरिया मित्र मण्डल पदयात्री संघ एवं प्रभातफेरी एवं शोभायात्रा संयोजक कमलेश शर्मा, मांगीलाल कुमावत एवं प्रभु कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी 18 अगस्त तक शहर की चारों दिशाओं में निकाली जाएगी। वहीं प्रभातफेरी के माध्यम से सभी भक्तों द्वारा सभी मोहल्लों और कालोनियों में शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया जाएगा।
श्री सांवरिया मित्र मण्डल पदयात्री संघ द्ववारा लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी शुक्रवार 3 अगस्त को जनता कालोनी से निकाली जाएगी। वहीं शनिवार 4 अगस्त को राज नगर, रविवार 5 अगस्त को अशोक नगर, सोमवार 6 अगस्त को अखण्ड नगर, मंगलवार 7 अगस्त को उमंग पार्क, बुधवार 8 अगस्त को रुप नगर, गुरूवार 9 अगस्त को रामबली नगर, शुक्रवार 10 अगस्त को नंदबाग, शनिवार 11 अगस्त को महेश्वर, रविवार 12 अगस्त गंगा नगर, सोमवार 13 अगस्त को मां अबे धाम मंदिर इन्द्रपुरी कालोनी, मंगलवार 14 अगस्त को जोशी गुराडिय़ा, बुधवार 15 अगस्त को कराडिय़ा (तराना) एवं गुरूवार 16 अगस्त को श्रमिक कालोनी शिव मंदिर नगर से लडडू गोपाल की प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
शोभायात्रा के साथ होगी पदयात्रा की शुरूआत
सांवरिया मित्र मंडल पदयात्री संघ से जुड़े धनराज कुमावत, मोहित गुप्ता एवं उदयराम कुमावत ने बताया कि लड्डू गोपाल की 15 दिवसीय प्रभातफेरी के पश्चात शुक्रवार 24 अगस्त को भव्य सांवरिया सेठ की शोभायात्रा बड़ागणपति से निकाली जाएगी। वहीं इस शोभायात्रा में इन्दौर के भक्तों के साथ-साथ राजस्थान के भक्त शामिल होंगे। शोभायात्रा के समापन के पश्चात सभी भक्त एवं पदयात्री इस 11 दिवसीय हरिदर्शन पदयात्रा में शामिल होकर अपनी यात्रा पैदल पुरी कर सांवरिया सेठ के दरबार पहुंचेगे। जहां सांवरिया सेठ को छप्पन भोग, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन कर अपनी इस 11 दिवसीय यात्रा का समापन करेंगे।


