- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा
फंडिंग और साझेदारी से लीग के वैश्विक विस्तार, बेहतर व्यावसायिक लाभ और डिजिटल नवाचार को मिलेगी गति
कोलंबो, श्रीलंका, 11 जून 2026: लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का छठा सीजन 10 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और उससे ठीक पहले लीग को बड़ा वित्तीय बढ़ावा मिला है।
एलपीएल के प्रमोटर इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप एफज़ेड, एलएलसी (आईपीजी) को अमेरिका स्थित एक लिस्टेड कंपनी से मल्टी-मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त हुई है।
आईपीजी ने फ्लैश स्पोर्ट्स एंड मीडिया इंक. (फ्लैश) के साथ अपना रणनीतिक ऑल-स्टॉक विलय पूरा कर लिया है, जिसके तहत एलपीएल सहित उसके टी20 लीगों के व्यावसायिक अधिकारों का पोर्टफोलियो नैस्डैक-लिस्टेड प्लेटफॉर्म यूग्रो के साथ जुड़ गया है।
यह कदम आईपीजी और उसके द्वारा संचालित लीगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे वे बड़े पैमाने पर विस्तार के लिए तैयार एक सार्वजनिक रूप से संचालित ढांचे का हिस्सा बन गए हैं। इस नई संस्थागत संरचना के समर्थन से आईपीजी अगले दो वर्षों में एलपीएल को और अधिक भव्य एवं बेहतर बनाने के लिए 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर (20 मिलियन डॉलर) का निवेश करेगा।
एलपीएल के लिए यह बदलाव अधिक संगठित और विकास-केंद्रित दौर की शुरुआत का संकेत है। हालांकि एलपीएल की इंटेलेक्चुअ प्रॉपर्टी का मालिकाना हक श्रीलंका क्रिकेट के पास रहेगा, लेकिन आईपीजी के पास लीग के विशेष व्यावसायिक और मीडिया अधिकार बने रहेंगे। अब इन्हें संस्थागत पूंजी, बेहतर प्रशासनिक मानकों और दीर्घकालिक विस्तार योजनाओं का समर्थन भी प्राप्त होगा।
आईपीजी ग्लोबल के संस्थापक और अध्यक्ष अनिल मोहन ने कहा, “इस नए विकास का सबसे बड़ा लाभ एलपीएल को मिलेगा। सार्वजनिक रूप से संचालित संरचना में शामिल होने से लीग का जिम्मेदारीपूर्वक विस्तार करने की हमारी क्षमता मजबूत हुई है। अधिक पारदर्शिता, पूंजी तक पहुंच और बेहतर प्रशासनिक मानकों के साथ हम फ्रेंचाइजी मूल्य बढ़ाने के लिए बेहतर स्थिति में हैं, जबकि दीर्घकालिक व्यावसायिक अनुशासन भी बनाए रखेंगे।”
एलपीएल के अलावा, आईपीजी ग्रुप के पास मलेशिया और जिम्बाब्वे की टी20 लीगों के विकास के लिए दीर्घकालिक विशेष समझौते भी हैं। आईपीजी और उसके निवेशकों ने इन नई लीगों में भी विस्तार की योजना बनाई है, जिससे तेजी से मल्टी मार्केट क्रिकेट इंडस्ट्री में उसकी मौजूदगी और मजबूत होगी।
कंपनी का उद्देश्य अलग-अलग टूर्नामेंटों को विकसित कर दक्षिण एशिया और अन्य उभरते क्षेत्रों में फैले एक एकीकृत मल्टी मार्केट क्रिकेट इंडस्ट्री में बदलना है।
फ्लैश स्पोर्ट्स एंड मीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रैडली नैट्रास ने कहा, “हमें विश्वास है कि यह साझेदारी हमें एक साथ कई क्रिकेट अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से काम करने की क्षमता देगी। केंद्रीकृत व्यावसायिक नियंत्रण और फ्रेंचाइजी हितों के बेहतर समन्वय के साथ हम प्रायोजकों की गहरी भागीदारी, मजबूत प्रसारण साझेदारियां और प्रशंसकों की अधिक सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। हमारा ध्यान अब प्रभावी संचालन, तेज गति से विस्तार और दीर्घकालिक शेयरधारक मूल्य निर्माण पर है।”
फ्लैश स्पोर्ट्स एंड मीडिया के मुख्य वित्तीय अधिकारी एरिक शर्ब ने कहा, “सार्वजनिक बाजार की संरचना हमें लीग के बुनियादी ढांचे में चरणबद्ध तरीके से पूंजी निवेश करने की सुविधा देती है, साथ ही निवेश पर रिटर्न (आरओआई) के प्रति अनुशासन भी बनाए रखती है। हमारा फोकस दीर्घकालिक व्यावसायिक विकास को मजबूत करने और पूरे पोर्टफोलियो में नियमित आय के स्रोत विकसित करने पर रहेगा।”


