- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सादगी से किया खटीक समाज के जनप्रिय नेता स्व. प्रकाश सोनकर का पुण्यस्मरण
इंदौर। खटीक समाज के जनप्रिय नेता, पूर्व वनराज्य मंत्री तथा आदिम जाति कल्याण राज्यमंत्री स्व. प्रकाश सोनकर जी की 13 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को ऋतुराज गार्डन, नवलखा में स्थिति उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर शहर के प्रबुद्धजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
हर साल इस दिन पर इंदौर खटीक संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है परंतु इस वर्ष कोविड-19 के प्रकोप के कारण बेहद सादगी से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें शहर और समाज के प्रबुद्धजन शामिल हुए।
कैबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मैंदोला और आकाश विजयवर्गीय, भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदीपे, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजय सिलावट, पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा, नगर निगम सभापति अजय नरुका, पार्षद टीनू जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने स्व. प्रकाश सोनकर जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में इंदौर खटीक समाज के अध्यक्ष और स्व. प्रकाश सोनकर जी के पुत्र श्री विजय प्रकाश सोनकर जी ने कहा कि पिताजी का सपना था कि समाज के लोगों को शिक्षा, रोजगार और सामान अवसर मिलें। उनके इसी सपने को पूरा करने के लिए हम सतत काम कर रहे हैं।
पिछले वर्ष इंदौर खटीक संघ द्वारा समाज के एक हजार लोगों का बीमा करवाया गया था। साथ ही समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद और प्रतिभावान छात्रों के सम्मान के लिए भी हम लगातार विभिन्न आयोजन कर रहे हैं।
इस वर्ष कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमने कार्यक्रम को संक्षेप में किया। कार्यक्रम के दौरान भी हमने लोगों को वायरस से बचने के लिए जरुरी सावधानियों की जानकारी दी।


