- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
संपूर्ण सावधानियों के साथ शहर को मिलेगी कुछ और रियायतें
रेसीडेंसी कोठी में क्राइसिस मैनेजमेंट बैठक संपन्न, विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग
इंदौर. कोरोना संक्रमण काल अभी खत्म नहीं हुआ है। शासन, प्रशासन तथा शहर वासियों के संयुक्त प्रयासों से इंदौर शहर में स्थिति संभली हुई है। परंतु एक लंबे समय तक शहर वासियों को सावधानी से रहने की जरूरत है। आज रेसीडेंसी कोठी में संपन्न हुई बैठक में आर्थिक गतिविधियों के संचालन हेतु कुछ और रियायतें देने पर चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री रोहन सक्सेना, शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधि, सांसद श्री शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, विधायक श्री रमेश मेंदोला, पूर्व महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय एवं अन्य विधायकगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया कि रियायतों के साथ-साथ शहर वासियों को समस्त प्रकार की सावधानियों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। इंदौर आज जिस स्थिति में है, उसका श्रेय जनता की जागरूकता को जाता है। जनता ने 4 में जिस प्रकार जागरूकता का परिचय दिया है उसी प्रकार समस्त सावधानियों के साथ आगे बढ़ने पर कोरोना संक्रमण से बचाव एवं आर्थिक गतिविधियां, दोनों कार्य किए जा सकेंगे।
बैठक में ऑड ईवन फार्मूले के तहत अन्य क्षेत्रों की दुकान खोले जाने, ठेला व्यापारी, चाय, पोहे आदि की दुकानों के संचालन के समय के संबंध में, जिम्नेशियम तथा खेल संस्थानों के संचालन, धर्मस्थल, मिठाई नमकीन आदि दुकानों तथा शोरूम के संचालन एवं खुलने के समय आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि कार्य संचालन की अनुमति हेतु शासन, प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों तथा आदेश के द्वारा दी जाने वाली नियमावली का पालन करना अनिवार्य रहेगा। बैठक में जिन विषयों पर चर्चा की गई उनसे संबंधित आदेश जारी होने के उपरांत ही कार्य संचालन की अनुमति प्रदान की जाएगी।
प्रत्येक जोन में होंगी दो फीवर क्लीनिकें
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया कि शहर में फीवर क्लीनिकों की संख्या भी दोगुनी की जा रही है। हर जोन में अब एक ही जगह दो फीवर क्लीनिक होंगी। फीवर क्लीनिक बढ़ाने का उद्देश्य जनता को सुलभ इलाज उपलब्ध कराना है। पहले से कार्यरत फीवर क्लिनिकों के माध्यम से हजारों व्यक्तियों ने चिकित्सकीय सुविधा प्राप्त की है। फीवर क्लीनिकों के आंकड़ों से भी वर्तमान समय में उनकी आवश्यकता तथा प्रामाणिकता का तथ्य भी सामने आया है। कोरोना संक्रमण काल में फीवर क्लीनिकों के माध्यम से ना केवल बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिली है, बल्कि इन क्लीनिकों के कारण कोरोना संक्रमण से रोकथाम में भी मदद मिली है।
राजबाड़ा व उससे सटे मध्य बाजार की दुकानें ऑड-ईवन पर शुरू होंगी
अनलॉक 1 में प्रशासन ने मंगलवार को और रियायतें देते हुए लगभग पूरा शहर खोलने का आदेश कर दिया। बुधवार से ही शहर की चाय, पोहे नाश्ते की होटलें (ठेले भी) सुबह 6 से 10 बजे तक खुल सकेंगी। राजबाड़ा और उससे सटे मध्य बाजार की दुकानें ऑड-ईवन पर शुरू होंगी।
मध्य क्षेत्र को छोड़ जोन-2 में रीगल से पलासिया, बीआरटीएस और पूर्वी शहर के साथ पश्चिम के बड़े हिस्से में मिठाई-नमकीन की दुकानें भी खुल जाएंगी। एमजी रोड, रिंग रोड और बीआरटीएस पर शोरूम खुल सकेंगे, पर शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे। प्रशासन ने शादियों के लिए मंजूरी की बाध्यता खत्म कर दी है।
अब इसमें 50 लोग शामिल हो सकेंगे। 56 दुकान से सिर्फ होम डिलीवरी हो सकेगी, पर वहां खान-पान के अलावा जो दुकानें हैं, वह खुल जाएंगी। सराफा चौपाटी बंद रहेगी। धर्मस्थल, जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघर, स्कूल-कॉलेज, स्वीमिंग पूल अभी पूरे शहर में बंद ही रहेंगे।


