- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लिएंडर पेस और महेश भूपति की ‘ब्रेक पॉइंट’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़!
भारत के सबसे बड़ा घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी5 दिलचस्प और अनकही ली-हेश ब्रोमांस से ले कर ब्रेकअप कहानी को आपकी स्क्रीन पर लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ज़ी5 ने पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता जोड़ी अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी के साथ ‘ब्रेक पॉइंट’ के लिए साझेदारी की है, जो जीवित दिग्गजों, लिएंडर पेस और महेश भूपति और उनके ऑफ-कोर्ट जीवन के बीच प्रतिष्ठित ऑन-कोर्ट साझेदारी पर आधारित एक 7-भाग की श्रृंखला है।
निर्माताओं ने ज़ी5 ओरिजिनल सीरीज़ का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया है और ऐसा लग रहा है कि ली-हेश के रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में प्रशंसकों के कई सवालों का जवाब उन्हें जल्द ही मिल जाएगा!
‘ब्रेक पॉइंट’ के निर्देशन पर बात करते हुए, अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी ने एक संयुक्त बयान में कहा, “ज़ी5 जैसे घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इस तरह की एक श्रृंखला को स्क्रीन पर लाना बहुत अच्छा है। महेश भूपति और लिएंडर जैसे आइकन के साथ काम करना अद्भुत रहा है और उनकी अनकही कहानी को पर्दे पर लाना एक ऐसी चीज है जिसे हम हमेशा संजो कर रखेंगे।”
लिएंडर पेस ने साझा किया, “मैंने ज़ी5 के सहयोग से अश्विनी अय्यर तिवारी, नितेश तिवारी जैसे अद्भुत कहानीकारों के साथ ‘ब्रेक पॉइंट’ के लिए इस वॉक डाउन मेमोरी लेन की शूटिंग का आनंद लिया है। जबकि महेश और मेरी ऑन-कोर्ट साझेदारी व्यापक रूप से कवर की गई थी और हमारी ऑफ-कोर्ट केमिस्ट्री का काफी अनुमान लगाया गया था। यह पहली बार है जब हमारे प्रशंसकों को यह सब देखने और सुनने मिलेगा, महेश और मैंने भारत को विश्व टेनिस में शीर्ष पर लाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है और हमें खुशी है कि हमें अपनी कहानी दुनिया के सामने पेश करने का मौका मिल रहा है, जैसा पहले कभी नहीं हुआ है। हमारी यात्रा का आनंद लें। ”
महेश भूपति ने साझा किया, “इसमें कोई रहस्य नहीं है कि जब कॉम्युनिकेट करने की बात आती है तो मैं रिजर्व्ड हूं, इसलिए यात्रा को फिर से जीने और इसे सबसे स्पष्ट और ईमानदार तरीके से पेश करना यह एक बड़ा कदम है। लेकिन, साथ ही, मुझे खुशी है कि हमारे प्रशंसकों को हमारी यात्रा देखने मिलेगी जो पसीने, दृढ़ता, भाईचारे और कभी-कभी खून और आँसुओं का मिश्रण थी। यह निश्चित रूप से सभी के लिए एक ट्रीट होने वाली है और मैं इसे सब कुछ देने के लिए अश्विनी, नितेश और ज़ी5 का शुक्रगुजार हूं।”
दशकों से, भारतीयों ने देश के सबसे बड़े टेनिस नायकों का जश्न मनाया है जिन्होंने कई प्रतिष्ठित मैच जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है और उनके पब्लिक स्प्लिट के बारे में भी अनुमान लगाया है। हालांकि, पहली बार, इन सभी कयासों पर विराम लग जाएगा क्योंकि पेस और भूपति अपने ब्रोमांस और ब्रेकअप के बारे में स्पष्ट और ईमानदार होंगे और दुनिया को बताएंगे- क्या हुआ, कैसे हुआ और क्यों हुआ! ‘ब्रेक पॉइंट’ न केवल उनके शानदार टेनिस मैचों का निर्माण करेगा बल्कि कोर्ट के अंदर और बाहर उनके संबंधों पर भी रोशनी डालेगा।
‘ब्रेक पॉइंट’ उनकी दोस्ती, भाईचारे, साझेदारी, विश्वास, कड़ी मेहनत और महत्वाकांक्षाओं पर एक कहानी है, जिसने उन्हें 1990 के दशक के अंत में सबसे खतरनाक युगल जोड़ी में से एक बना दिया, और यहां तक कि वर्ष 1999 में दुनिया में नंबर 1 स्थान पर रहीं है। लेकिन यह उनके बिटर ब्रेकअप पर भी प्रकाश डालता है। सबसे बढ़कर, यह दो दोस्तों की कहानी है जिन्होंने सफलता के लिए योजना बनाई थी लेकिन सफलता के बाद जीवन के लिए नहीं।
‘ब्रेक पॉइंट’ फिल्म निर्माताओं, अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी के साथ उनके बैनर अर्थस्काई पिक्चर्स के साथ ज़ी5 की पहली साझेदारी को चिह्नित करता है, जो दंगल, पंगा, छिछोरे, निल बटे सन्नाटा जैसी कई अन्य असाधारण फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यह भी पहली बार है कि अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी किसी प्रोजेक्ट का सह-निर्देशन करेंगे। सात-एपिसोड की श्रृंखला जल्द ही ज़ी5 पर विशेष रूप से उपलब्ध होगी।


