- Anu Malik joins Zee TV’s Sa Re Ga Ma Pa 2026 as a special judge
- Raghubir Yadav reveals he had a heart attack before shooting an intense scene for Hunkkaar!
- जब जिंदगी में आए सवाल, तो ‘शान्ति से पूछो’: निहार शान्ति आंवला ने इंदौर में पेश किया अपनी तरह का पहला एआई आधारित साथी
- केनस्टार ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ लॉन्च किया नया वॉटर हीटर कैंपेन
- नाबार्ड ने मध्य प्रदेश में ₹2,606 करोड़ से अधिक की दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी।
‘आरआरआर’ की शूटिंग हुई पूरी, पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से हुआ शुरू!
मैग्नम-ऑपस पैन-इंडिया फिल्म ‘आरआरआर’ के निर्माताओं के पास आरआरआर के बारे में सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे सभी प्रशंसकों के लिए एक दिलचस्प अपडेट है। फिनिश लाइन के करीब पहुंचते हुए, फिल्म की शूटिंग केवल कुछ पिक-अप शॉट्स को छोड़कर पूरी हो गयी है।
निर्माताओं ने फिल्म के आधिकारिक हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,”And thats a wrap!
Except a couple of pickup shots, we are officially done with the entire shoot of #RRRMovie. Incidentally finished with the same bike shot that we started with on November 19th 2018.”
फिल्म ने लगातार अपडेट, रिलीज और रिविल्स के साथ दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ बनाये रखा है। हाल ही में मैग्नम-ऑपस से पहला गाना ‘दोस्ती’ रिलीज़ किया गया है और उनके अटूट प्यार ने इतिहास रच दिया है।
फिल्म में कई इंडस्ट्री से कलाकारों की टुकड़ी शामिल है और इसमें एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे नाम नज़र आएंगे। डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित, आरआरआर भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है।
पेन स्टूडियोज़ ने पूरे उत्तर भारत में नाट्य वितरण अधिकार प्राप्त किए हैं और सभी भाषाओं के लिए विश्वव्यापी इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं। पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित कई अन्य भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।
“आरआरआर” कोविड परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 13 अक्टूबर 2021 में दुनिया भर में स्क्रीन पर दस्तक देगी।


