- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
लीना जुमानी ने बताया अपना फिटनेस मंत्र!
मुंबई:- जहां टेलीविजन एक्टर्स लगातार अपनी एक्टिंग स्किल्स मांझ कर रहे हैं, वहीं पर्दे पर अलग-अलग रोल्स में अपने बेस्ट स्वरूप में नजर आने के लिए उन्हें अपनी फिटनेस भी बनाए रखना होता है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ‘अपनापन… बदलते रिश्तों का बंधन’ में सोनाली का ग्रे किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस लीना जुमानी ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को बांध लिया है। यह शो रिश्तों की उलझनों और कश्मकश पर रोशनी डालता है, जहां दो इंसान निखिल और पल्लवी इन्हीं हालातों से गुजरते हैं। सोनाली के किरदार में ढलने और इसकी तैयारी के लिए, लीना काफी समय और मेहनत लगा रही हैं और अपने किरदार की तरह नजर आने के लिए वर्कआउट भी कर रही हैं।
अपनी फिटनेस दिनचर्या के बारे में बताते हुए लीना जुमानी ने कहा, “एक एक्टर के तौर पर, हमें हमेशा अपनी एक्टिंग स्किल्स और जिस तरह से हम खुद को स्क्रीन पर पेश करते हैं, उस पर ध्यान देने की जरूरत होती है, खासकर ऐसे समय पर, जब आपको किसी खास किरदार में उतरना होता है। सोनाली सेहत के प्रति काफी सजग हैं और अपनी फिज़ीक को मेंटेन करना पसंद करती हैं। यह उन कुछ समानताओं में से एक है, जो मुझमें और सोनाली में हैं। हालांकि मैं बहुत फूडी हूं, फिर भी मैं अपनी डाइट को लेकर बहुत सचेत रहती हूं। शूटिंग के दौरान भी मैं सिर्फ घर का बना खाना खाती हूं और अपने शरीर को हाइड्रेट करने के लिए पर्याप्त स्मूदी और पानी साथ रखती हूं। साथ ही, मैं रोज एक्सरसाइज़ करती हूं, अगर सुबह नहीं तो शूटिंग के बाद, और मैं खुद को मेंटेन रखने और फिट रहने की कोशिश करती हूं।”
वर्तमान कहानी में, सोनाली अब भी निखिल और पल्लवी के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है। लेकिन, एक-दूसरे के लिए निखिल और पल्लवी का प्यार सोनाली की सभी योजनाओं को नाकाम कर रहा है।


