- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लेनोवो ने अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार किया, उत्तर भारत में 190 से अधिक स्टोर्स का आंकड़ा पार किया
लेनोवो ने ग्वालियर ,इंदौर और रीवा में अपने स्टोर्स को नया रूप दिया, जिससे मध्य प्रदेश में इसकी रिटेल उपस्थिति 20 से अधिक स्टोर्स तक पहुंच गई है।
इंदौर, 20 जून 2025: वैश्विक तकनीकी में अग्रणी लेनोवो ने उत्तर भारत में 15 नए और नवीनीकृत स्टोर्स की शुरुआत कर अपनी रिटेल उपस्थिति को और मजबूत किया है, जिससे इस क्षेत्र में एक मार्केट लीडर के रूप में उसकी स्थिति और सुदृढ़ हुई है। रीवा, इंदौर, ग्वालियर, नई दिल्ली, मथुरा, बिजनौर, श्रीगंगानगर और बुलंदशहर जैसे रणनीतिक स्थानों पर स्थित ये स्टोर्स ग्राहकों को एक आकर्षक और समृद्ध खरीदारी अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से खोले गए हैं।
ये नए स्टोर्स आधुनिक और इमर्सिव खरीदारी अनुभव के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिनमें इंटरैक्टिव डिस्प्ले, नवीनतम उत्पादों की झलकियां और प्रशिक्षित कर्मचारी मौजूद हैं जो व्यक्तिगत मार्गदर्शन, उत्पाद डेमो और तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं। इस विस्तार के साथ, लेनोवो अब उत्तर भारत में 190 से अधिक और पूरे भारत में 550 से अधिक स्टोर्स के साथ अपनी पहुंच बना चुका है, जो क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने और शहरी एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ग्राहकों के लिए बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
हाल ही में लॉन्च किए गए स्टोर्स में हिमाचल प्रदेश का सोलन विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जहां पहला लेनोवो एक्सक्लूसिव स्टोर खोला गया है। यह स्टोर क्षेत्र की गतिशील टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक रूप से स्थापित किया गया है, जिससे तकनीकी उत्साही और गेमर्स की बढ़ती संख्या को बेहतर सेवा मिल सके।
हर स्टोर लेनोवो के नवीनतम उत्पाद पोर्टफोलियो की एक जीवंत प्रदर्शनी प्रस्तुत करता है। ग्राहक भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए डिवाइस जैसे एलओक्यू, लीजन, आइडियापैड, योगा ऑरा एडिशन, थिंकपैड ऑरा एडिशन, थिंकबुक और टैबलेट सीरीज को एक्सप्लोर कर सकते हैं, जो छात्रों, गेमर्स और प्रोफेशनल्स की बदलती जरूरतों के अनुरूप बनाए गए हैं।
राघवेंद्र अरवीती, सेल्स हेड, नॉर्थ एंड ईस्ट – कंज़्यूमर बिज़नेस, ने कहा, “भारत में हमारा विस्तार लेनोवो की ‘स्मार्टर टेक्नोलॉजी फॉर ऑल’ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इन नए स्टोर्स के माध्यम से हम ग्राहकों को एक बेहतरीन, प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ अपने अभिनव उत्पाद पोर्टफोलियो को अधिक व्यापक दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं।”
नए आउटलेट्स इन क्षेत्रों में तकनीक की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं, जो ग्राहकों को लेनोवो की एआई-सक्षम गेमिंग, कंज़्यूमर और कमर्शियल डिवाइसेस की विस्तृत रेंज तक पहुंच प्रदान करते हैं। नए स्थानों के अलावा, कई मौजूदा स्टोर्स को भी नवीनीकृत और पुनःस्थापित किया गया है ताकि वे उभरते तकनीकी इकोसिस्टम में नवाचार और ग्राहक जुड़ाव के केंद्र के रूप में कार्य कर सकें। लेनोवो चुनिंदा मेट्रो शहरों में एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा भी प्रदान करता है, जिसमें डिलीवरी का समय मात्र चार घंटे तक हो सकता है। इसके अलावा, Lenovo.com से खरीदे गए कुछ चुनिंदा डिवाइसेस पर कस्टम टू ऑर्डर (CTO) सेवा भी उपलब्ध है।


