- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एलआईसी की कैंसर कवर अनूठी स्वास्थ्य बीमा योजना: मिश्रा
इंदौर. कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसके उपचार पर अत्यधिक धनराशि खर्च होती है। फलस्वरुप कैंसर से ग्रसित व्यक्ति स्वयं तथा उनके परिवार को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पडता हैं. प्राप्त आंकडो के अनुसार, हमारे देश में प्रतिवर्ष 7 लाख नये मरीज कैंसर की बीमारी से ग्रसित होते हैं. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए तथा आम जनता की मांग पर भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपनी अनूठी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी कैंसर कवर जारी की है.
यह बात भारतीय जीवन बीमा निगम, इन्दौर मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एस.बी मिश्रा द्वारा पत्रकार वार्ता में निगम की कैंसर कवर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कही. उन्होंने बताया कि यह योजना उन सभी महिलाओं अथवा पुरुषों के द्वारा ली जा सकती है जिनकी आयु कम से कम 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 65 वर्ष के मध्य में हो तथा इस योजना को कम से कम 10 वर्ष की अवधि के लिये एवं अधिक से अधिक 30 वर्ष की अवधि हेतु लिया जा सकता है .
इस योजना में कम से कम 10 लाख रुपये एवं अधिकतम 50 लाख रुपये तक की बीमा सुरक्षा ली जा सकती है तथा इस पॉलिसी के तहत न्यूनतम प्रीमियम राशि सालाना 2400/- रुपये देय हैं. प्रीमियम राशि बीमित की आयु के अनुसार निर्धारित हैं। पॉलिसीधारक को पॉलिसी लेने के उपरांत पहले छ:माह की अवधि समाप्त होने के बाद ही बीमा सुरक्षा मिलेगी तथा इस समयावधि को प्रतीक्षा अवधि कहा जाता हैं. इस पॉलिसी में बीमा कवर समाप्ति की न्यूनतम आयु 50 वर्ष व अधिकतम आयु 75 वर्ष हैं.
यह लाभ मिलेंगे.
श्री मिश्रा ने बताया कि ॉलिसी अवधि के दौरान प्रारम्भिक अवस्था का कैंसर होने पर लागू बीमा राशि का 25 फीसदी एकमुश्त दिया जायेगा एवं अगले 3 वर्षो के प्रीमियम माफ कर दिये जायेंगे. वृहद अवस्था के कैंसर का निदान होने पर लागू बीमा राशि का 100 प्रतिशत देय होगा. उक्त देय राशि प्रारम्भिक अवस्था के कैंसर हेतु पूर्व में किये गये भुगतान को घटाने के उपरांत शेष राशि होगी. इसके अतिरिक्त अगले 10 वर्षो तक लागू बीमाधन का 1त्न प्रतिमाह पालिसीधारक को या दावेदार को देय होगा, साथ ही सभी भावी प्रीमियम का भुगतान करने से उन्हें छूट प्राप्त होगी अर्थात भविष्य में पॉलिसी से सम्बन्धित देय समस्त प्रीमियम माफ कर दिये जायेंगे.


