- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शिक्षा केवल डिग्री हासिल करना नहीं: जोशी
आई.पी.एस. एकेडमी में एम.बी.ए. का दीक्षारम्भ समारोह आयोजित
इंदौर. ‘शिक्षा का उद्देश्य मात्र अधिकतम अंक या डिग्री हासिल करना नहीं है. शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य ज्ञान के साथ साथ आवश्यक कौशल एवं संस्कार अर्जित करना है.
उपरोक्त उद्गार आईपीएस एकेडमी के प्रबंध संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मेनेजमेंट एण्ड रिसर्च में आयोजित दीक्षारंभ समारोह में मप्र के तकनीकी शिक्षा विभाग मंत्री दीपक जोशी में मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये.
श्री जोशी ने कहा कि युवाओं को अपने जीवन में प्रगति करने के लिए चार चीजें आवश्यक हैं सदैव गतिमान रहना, स्वभाव से नम्र होना, अन्याय के खिलाफ लडऩे का माद्दा होना एवं हर प्रकार की परिस्थिति में धैर्य एवं संतुलन बनाये रखना. उन्होंने कहा कि हमें नई तकनीक अवश्य सीखना चाहिए किन्तु उसका गुलाम नहीं होना चाहिए. संस्था के अध्यक्ष वास्तुविद् अचल चौधरी आई.पी.एस. ने परिवार में विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है अत: वे सफलता के लिए शार्टकट न अपनाये. विद्यार्थी ज्ञान अर्जित करने के साथ साथ चरित्र निर्माण का भी पूर्ण प्रयास करें, विद्यार्थी संस्था में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर अपने केरियर का मार्ग प्रशस्त करें।
माता-पिता का सम्मान करें
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेन्द्र धाकड़ ने कहा कि सफलता के लिए हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा के अलावा विद्यार्थियों को कम्प्यूटर की भाषा का ज्ञान आवश्यक है साथ ही विद्यार्थियों को वित्तीय ज्ञान भी हासिल करना चाहिए. सर्वागीण विकास के लिए उन्होंने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वे योग एवं संगीत को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाये. बच्चों को अपने माता-पिता का अत्यधिक सम्मान एवं सेवा करना चाहिए.
आई.बी.एम.आर निदेशक डॉ. विवेक सिंह कुशवाह ने विद्यार्थियों को बताया कि एकेडमी प्रतियोगिता के इस युग में उन्हें अग्रणी रखने के लिए अनेक वेल्यू एडिशन पाठ्यक्रम प्रदान करेगी जिसमें प्रमुख है नेषनल स्टॉक एक्सचेंज का सर्टिफिकेशन कोर्स, डाटा एनालिस्टिक, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, लेंग्वेज स्किल आदि। कार्यक्रम के प्रांरभ में डॉ. एस.एल. काले ने आई.पी.एस. एकेडमी का परिचय देते दिया. प्रो. सत्यकाम दुबे ने आभार माना. समारोह में रजिस्ट्रार रवि सक्सेना, डॉ. सी.के. गोयल, राजीव शुक्ला, डॉ. अर्चना चौधरी, प्रेमलता गुप्ता सहित अनेक विभागाध्यक्ष व प्राध्यापक उपस्थित थे.


