- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
अधिक संक्रमण वाले जिलों में अब सप्ताह में 2 दिन रहेगा लॉकडाउन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अब प्रदेश के अधिक संक्रमण वाले जिलों में सप्ताह में 2 दिन लगातार पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाएं छोड़कर सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।
लॉकडाउन रविवार को रहेगा ही, दूसरा दिन शनिवार हो या सोमवार, यह जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के निर्णय अनुसार तय किया जाएगा। सभी जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 8 बजे से प्रात: 5 बजे तक रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संक्रमणमुक्त जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में राज्य एवं केन्द्र सरकार के सभी कार्यालय 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किए जाएंगे, अधिकारी शत-प्रतिशत आएंगे।
निजी कार्यालय एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान भी 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत क्षमता में संचालित होंगे। निजी दफ्तर तथा व्यापारिक संस्थानो में कोई कोरोना पॉजीटिव मिलने पर उसे 7 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा।
इंदौर में कोविड संक्रमण के रोकथाम के लिये किये गये कार्यों की सराहना की
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में कोविड संक्रमण की रोकथाम और अपराधों के नियंत्रण, राशन वितरण आदि के लिये किये गये कार्यों की सराहना की है। उन्होंने इस कार्य और गति प्रदान करते हुये आगे भी निरंतर प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज वीड़ियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से इंदौर सहित प्रदेश के अन्य संभागों के संभागायुक्तों, आईजी, जिलों के कलेक्टर और एसपी से रू-ब-रू चर्चा कर जिले वार समीक्षा की।
इंदौर से इस वीडियों कांफ्रेसिंग में संभागायुक्त कार्यालय से संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आईजी श्री विवेक शर्मा, डीआईजी श्री हरिनारायण चारी मिश्र, कलेक्टर कार्यालय से कलेक्टर श्री मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हुये।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने इंदौर जिले में कोरोना की स्थिति, कोरोना से निपटने के उपायों, इस संबंध में जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों के पालन, राशन वितरण, अपराधियों के खिलाफ किये जा रहे प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों आदि की जानकारी दी।
डीआईजी श्री हरिनारायण चारी मिश्र ने अपराधों पर नियंत्रण के लिये पुलिस द्वारा अभी तक की गई कार्यवाही की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर में कोविड संक्रमण की रोकथाम और अपराधों के नियंत्रण, राशन वितरण आदि के लिये किये गये कार्यों की सराहना की है।
उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये हर संभव उपाय किये जाये। माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये। इसके लिये अभियान चलाया जाये। माफियां चाहे किसी भी श्रेणी का हो उन्हें बख्शा नहीं जाये। चिटफंड के तहत धोखाधड़ी करने वालों, मिलावट खोरों, नशे का व्यापार करने वालों आदि के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत समय पर राशन वितरण हो। खाद, बीज की कमी नहीं रहें। वन भूमि संबंधी लम्बित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाये।


