- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
ऊंचे सपने जरूर देखें, लेकिन सही रास्ता भी चुनें: सोनी
माहेश्वरी छात्रावास के प्रथम स्थापना दिवस पर प्रतिभा सम्मान
इन्दौर. विद्यार्थी काल के दौरान छात्रावास में रहना जीवन का स्वर्णिम दौर होता है. छात्र जीवन में ऊंचे सपने देखना ही चाहिए लेकिन उन सपनों को पूरा करने के लिए जीवन को उन रास्तों की ओर मोडऩा भी जरूरी होता है, जो हमें अपने लक्ष्य और मंजिल तक पहुंचा सकें.
ये विचार हैं अ.भा. माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी के, जो उन्होंने रिंगरोड, मूसाखेड़ी चौराहे के पास स्थित एबी माहेश्वरी एज्युकेशनल ट्रस्ट द्वारा निर्मित श्रीमती सीतादेवी जयनारायण जाजू माहेश्वरी छात्रावास के प्रथम स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये.
महासभा के अर्थ मंत्री सीए आरएल काबरा विशेष अतिथि थे. प्रारंभ में संस्था के चेयरमेन रामअवतार जाजू ,सचिव सीए भरत सारडा,मुकेश कचोलिया ने समारोह का शुभारंभ किया. इस अवसर पर छात्रावास में रह कर पढ़ाई के साथ विशेष उपलब्धियां अर्जित करने वाले 13 प्रतिभावान छात्रों का सम्मान कर उन्हे स्व. जयनारायण जाजू की स्मृति में रजत पदक दिये गये.
इनमे 6 छात्र हाल ही घोषित नतीजों में सीए बने है तथा 5 छात्रों ने आईपीसीसी के दोनो ग्रुप उत्तीर्ण किये हैं जबकि एक छात्र आईआईटी और एक अन्य छात्र जीमेट में चयनित हुए हैं. इसके साथ ही छात्रावास में रहते हुए यहां आयोजित क्रिकेट, शरतंज , टेटे में विजेता एवं उपविजेता रहे छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। छात्रावास के वार्डन, मेस इंचार्ज, रक्तदान शिविर संयोजक एवं अन्य समितियों के संयोजकों का सम्मान भी अतिथियों ने किया.
अनुशासन पहली आवश्यकता
इसके पूर्व ट्रस्ट के चेयरमेन रामअवतार जाजू ने एक डाक्यूमेंट्री चित्र के माध्यम से छात्रावास में दी जा रही सुविधाओं तथा भावी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होने कहा कि अनुशासन और संस्कार हमारी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर रंगकर्मी विवेक वाघोलीकर एवं उनकी टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे कर सभी मेहमानों एवं शहर के श्रेष्ठीजनों मन मोह लिया. गणेश वंदना आदित्य राठी ने प्रस्तुत कीय संचालन सीए भरत सारडा ने किया. आभार माना मुकेश काचोलिया ने.


