- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
शूटिंग शुरू होने के कारण बहुत अच्छा लग रहा हैं: रीना कपूर
मुंबई. दुनिया धीरे-धीरे पहिले जैसे होने की ओर बढ़ रही है। 2021 के साथ, लोगों ने काम के लिए बाहर जाना शुरू कर दिया है और इसमें उन्हें बहुत खुशी मिल रही हैं। रीना कपूर, जो जल्द ही दंगल टीवी के शो ‘रंजू की बेटियां’ मैं नजर आएंगी, उन्होंने यह अनुभव मेहसूस किया।
शो ‘रंजू की बेटियां’ ने गुजरात के राजपीपला मैं एक छोटा सीन शूट किया। लगभग एक साल तक घर में रही रीना ने सेट पर वापस आने का अपना अनुभव बताते हुए कहा, “लगभग एक साल बाद सेट पर वापस आना बहुत अच्छा लग रहा हैं। शूटिंग फिर से शुरू करके मैं बहुत फ्रेश महसूस कर रही हूं। यह इस कारण भी हैं क्योंकि हम सेट छोड़ कर बाहर राजपीपला में शूटिंग कर रहे हैं। मुझे गाँवों में शूटिंग करना बहुत पसंद है क्योंकि यह बहुत प्रामाणिक और वास्तविक लगता है। ”
उन्होंने हमें अपने नए सह-कलाकारों के साथ संबंध बनाने के बारे में भी बताया और कहा, “मैंने रूपल और मोनिका के साथ शूटिंग की, जो मेरी बेटियों की भूमिका निभा रही हैं। वे अपने पात्रों से बहुत समान हैं। इसलिए यह किरदार उनके लिए बहुत स्वाभाविक हैं और वह दिल से कर रहीं हैं। मुझे मुंबई में शूटिंग करने की बहुत तमन्ना हैं।
ज्यादातर मेरे रोल के कारण क्योंकि वह इतना मजबूत और शक्तिशाली है। इस किरदार मैं बहुत गहराई, भावना और दर्द है। मैं वास्तव में कुछ इसी तरह के किरदार करना चाहती थी। और मैं आभारी हूं कि मुझे ऐसा शानदार अवसर मिला। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे स्वीकार करेंगे। शो बहुत अलग है और मुझे यकीन है कि वे इस शो को पसंद करेंगे। ”
रीना कपूर के कहने से लगता हैं कि उन्हें अपने कलाकारों के साथ समय बिताने मैं बहुत मज़ा आ रहा हैं और हम बेसब्री से इस ‘माँ-बेटियों के बंधन’ को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
‘रंजू की बेटियां’ रंजन (रीना कपूर) और उनकी 4 बेटियों के बारे में एक पारिवारिक ड्रामा है और यह बहुत जल्द ही दंगल टीवी पर लॉन्च होगा।


