- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
तांडव में अपने रोल की तैयारी करने के लिये सैफ अली खान ने संस्कृत का अभ्यास किया
आगामी अमेज़न ओरिजिनल सीरीज ‘तांडव’ के हाल ही में लॉन्च ट्रेलर में सैफ अली खान के जिंदादिल, असुरक्षित और करिश्माई किरदार ने दर्शकों को आश्चर्य में डाल दिया है। 3 मिनट के इस रोमांचक ट्रेलर को 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे देखने के बाद दर्शक शो के प्रीमियर की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि अपने प्रकार के पहले भारतीय पॉलिटिकल थ्रिलर के गवाह बन सकें।
अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्मित तांडव में सैफ कई पहलूओं वाले और पहले कभी न देखे गये अवतार में नजर आयेंगे। हाल ही में, सैफ ने इस शो में अपने किरदार से जुड़े कम ज्ञात तथ्यों के बारे में बताया और यह भी कि एक दिलचस्प परफॉर्मेंस देने में उन्होंने किन चुनौतियों का सामना किया।
सैफ अली खान ने कहा, ‘‘अपने किरदार की तैयारी करते हुए मैं कई चीजों से प्रभावित हुआ। मैं एक राजनेता का किरदार निभा रहा हूँ, जो सार्वजनिक जगहों पर बहुत बोलता है और मुझे समर के किरदार के लिये संस्कृतनिष्ठ हिन्दी के कई भाषणों की तैयारी करनी पड़ी।
मजे की बात यह थी कि मुझे संस्कृत बोलना सचमुच अच्छा लगा। शूटिंग का कोई दिन बहुत भारी लगता था और कोई हल्का। इस शो में मुझे हर दिन संस्कृत में लगभग चार भाषण देने होते थे। तो इस रोल को परफेक्ट बनाने के लिये मैंने कई भारी भरकम लाइनें सीखीं।’’
इस शो में ग्रे शेड वाला किरदार निभाने के बारे में सैफ ने कहा, ‘‘मैंने इससे पहले भी ग्रे शेड वाले बहुत किरदार किये हैं और ऐसा करने में मुझे बहुत मजा आया है। बिलकुल शरीफ आदमी का किरदार निभाने की तुलना में मुझे यह ज्यादा रोचक और प्रयोगात्मक लगता है। मुझे खुशी है कि मैं समर का किरदार अदा कर पाया, जो असुरक्षित, भयंकर, सत्तावादी और दयालु है।
यह अपनी एनर्जी के एक अलग हिस्से की चैनलिंग करने जैसा था। इसके अलावा, मुझे नहीं लगता है कि एक राजनेता का किरदार निभाने में कोई जोखिम है। तांडव कोई डॉक्युमेंट्री नहीं है, यह एक फिक्शन है।’’
हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास ज़फर द्वारा प्रोड्यूस, 9 एपिसोड के इस पॉलिटिकल ड्रामा में एक से बढ़कर एक धुरंधर कलाकारों ने काम किया है। उनमें सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, अमायरा दस्तूर, मोहम्मद जीशान अयूब, कृतिका कामरा, सारा जेन डियास, संध्या मृदुल, अनूप सोनी, हितेन तेजवानी, परेश पाहुजा और शोनाली नागरानी जैसे कलाकार शामिल है।


