- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
दंपतियों ने मांगा भगवान शिव से सुख-समृद्धि का आर्शीर्वाद
इंदौर. श्रीराम मंदिर पंचकुईया पर संजय शुक्ला मित्र मंडल द्वारा आयोजित शिवशक्ति महारूद्राभिषेक के तृतीय चरण का शुभारंभ हुआ. तीन हजार दंपतियों ने प्रथम दिवस शिवलिंगों का मंत्रोचार के साथ विधि विधान पूर्वक महारूद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि का अशीर्वाद मांगा.
पवित्र श्रावण माह के तृतीय सोमवार से आयोजन की शुरूआत हुई. आयोजन पांच दिनों तक चलेगा. अभिषेक स्थल पर ओम नम: शिवाय मंत्र की गूंज, महांकाल की जय जयकार होती रही. संूपर्ण देश में ऐसा आयोजन पहली बार हो रहा है. जहां विभिन्न चरणों में 51 हजार शिवलिंगों का अभिषेक कर उन्हे दंपतियों मेें वितरित किया जा रहा है ये प्राण प्रतिष्ठित शिवलिंग घर घर में स्थापित हो रहे है.
महारूद्राभिषेक में विद्ववान पंडित ने विधि पूर्वक शिवलिंगों के महारूद्राभिषेक कराया. महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास जी महाराज, फरियाली बाबा ने भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिए. प्रमोद जोशी, दिलीप त्रिवेदी, उमेश राठौर, गोपाल, राजु ठाकुर, राजेश प्रजापत, राजेश मेवाडा ने व्यवस्था में सहयोग दिया. महारूद्राभिषेक के समापन 12 अगस्त को शिवलिंगों को भव्य शोभायात्रा निकलेगी। जो संपूर्ण क्षेत्र में भ्रमण करेंगी।


