- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ओटीटी प्लेटफार्म पर लव आज कल हो रही है ट्रैंड, फ़िल्म में अभिनय के लिए कार्तिक को खूब मिल रही है प्रशंसा
देश में लॉकडाउन की वजह से सभी सिनेमाघर बंद हैं। लेकिन दर्शकों के मनोरंजन का नहीं रुका है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक नई फ़िल्में और वेब सीरीज आ रही हैं। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स उन फ़िल्मों का भी प्रसारण कर रहे हैं, जो हाल ही में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई हैं। उनमें से एक है कार्तिक आर्यन और सारा अली की ‘लव आज कल’।
इम्तियाज़ अली की इस सीक्वल फ़िल्म को हालही में नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित की गयी है। कई लोग फ़िल्म सिनेमाघर में इसे देखने से चूक गए होंगे या तो कुछ लोग यह फ़िल्म फिर से ऑनलाइन देख रहे हैं, जिसके चलते फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रैंड हो रही है ।
फ़िल्म का ट्रेंड होना लाज़मी है , हालही में फ़िल्म जब प्रदर्शित हुई थी, तभी कार्तिक को फ़िल्म में उनकी अदाकारी के लिए क्रिटक्स एवं फैन्स खूब सराहा था । इस फ़िल्म दो दौर के किरदार में नजर आए है , और उसके लिए कार्तिक ने 90s के दौर के लुक में ढलने के लिए अपने मौजूदा वजन से कम वजन कर लिया था।
फिल्म में कार्तिक ने रघु और वीर के किरदार निभाये हैं। रघु का किरदार 90 से संबंध रखता है। वहीं वीर नए जमाने का है। ऐसे में दोनों किरदारों में पूर्ण रूप से भिन्नता दिखाने के लिए कार्तिक ने अपनी पूरी जीजान से किरदार निभाए थे ,इस किरदार के लिए उन्होंने अपने सिग्नेचर अंदाज़ के हेयर स्टाइल को भी बदला, ताकि वह स्कूल किड लग सकें।
फ़िल्म अब सिनेमाघरों से निकलकर डिजिटल प्लेटफार्म पर स्ट्रीम हुई है , डिजिटल प्लेटफार्म पर भी कार्तिक का जादू चल रहा है और फ़िल्म लव आज कल ट्रेंड हो रही है। फ़िल्म के लिए तभ भी कार्तिक को तारीफ मिली थी और अब फ़िल्म ओटीटी पर आयी है तो नेटिजन्स भी फ़िल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर कार्तिक की तारीफ के क़सीदे पढ़ रहे है।
कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त है , वे दिलो जान से जागरूकता फैलाने में लगे है और इसके लिए उन्होंने “कोकी पूछेगा” यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है , इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है । इस वैश्विक महामारी के प्रति कार्तिक लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रहे हैं ।
#CoronaStopKaroNa मोनोलॉग से लेकर उनके रैप तक के जागरूकता अभियान की तारीफ पीएम् मोदी भी कर चुके हैं. इतना ही नहीं, इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक १ करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं।


