- इंदौर में होगा राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का आयोजन
- इस सप्ताह क्षेत्रीय OTT रिलीज़: अलग-अलग भाषाओं की 5 फ़िल्में जिन्हें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें
- Regional OTT Releases This Week: 5 Films Across Languages to Add to Your Watchlist
- “15वां क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026: गुणवत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में श्रेष्ठ उद्योगों एवं संस्थाओं को मिलेगा क्वालिटी मार्क का भव्य सम्मान”
- “15th Quality Mark Awards 2026: Outstanding Industries and Organizations in Quality and Excellence to Receive the Prestigious Quality Mark Honour”
ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर करेंगे पूरा
इस हफ्ते की शुरुआत में बॉलीवुड ने अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर के रूप में एक बेशकीमती नगीना खो दिया है जो दो साल तक ल्यूकेमिया से लड़ने के बाद ज़िन्दगी से जंग हार गए है।
अपने ट्रीटमेंट से घर वापसी के बाद से अभिनेताका अपनी अगली फिल्म “शर्माजी नमकीन” की शूटिंग कर रहे थे, जो कि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है और ऋषि कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है।
कुछ दिनों की शूटिंग बाकी होने के साथ फिल्म लगभग पूरी हो गई थी और अब एक विश्वसनीय स्रोत से हमें फ़िल्म से जुड़ी एक खास खबर पता लगी है।
सूत्र ने साझा किया, “ऋषि कपूर फिल्म के मुख्य नायक थे और अभिनेता के लिए शूटिंग के कुछ दिन बाकी होने के साथ, पहले ही प्रमुख भाग की शूटिंग कर ली गई थी। यह ऋषि कपूर का आखिरी प्रॉजेक्ट था जो पूरा होने वाला था और अब रितेश व फरहान फिल्म रिलीज करने के लिए सुनिश्चित है। ”
सूत्र ने आगे कहा, “रितेश और फरहान फिल्म को पूरा करने के इरादे के साथ बेहद बारीकी से काम कर रहे है और इतना तो तय है कि फिल्म पूरी की जाएगी और यह एक नाटकीय रिलीज होगी।”
ऋषि कपूर फ़िल्म ‘शर्माजी नमकीन’ में जूही चावला के साथ प्रमुख भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हनी तेहरान और अभिषेक चौबे के साथ मिलकर किया है। यह हितेश भाटिया की बतौर निर्देशक पहली फिल्म होगी।


