- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम के बाद, टेलीविजन एक्टर शीज़ान मोहम्मद ने अपनी बहन फलक नाज़ के साथ इफ्तारी करते हुए साझा की फोटो
पूरा देश अभी कोरोना वायरस महामारी के तनाव के बीच घिरा हुआ है। इस दौरान कई सारे त्यौहार जैसे नवरात्र , बीहू, पोंगल दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाये गए। इन्ही सभी त्योहारों के बीच रमज़ान का पाक महीना 24 अप्रैल से शुरू हो चुका है।
ये पूरा महीना बड़ा मुसलमानो के लिए खास होता है। चंद्र दर्शन के साथ शुरू हुआ यह महीना चंद्र कैलेंडर पर ही निर्भर करता है। 30 या 29 दिन का रोज़ा रख कर आखिरी दिन, वे ईद मानते हैं, इस महीने वे खाफी दान और ज़रूरत मंदो की मदात करते है। और फिर आखरी दिन वे इस महीने का जश्न मनाते जिसे ईद कहते है।
ईद-उल-फितर की नमाज़ के बाद सभी एक दूसरे को बधाई देते है, और बड़े ही धूमधाम से त्यौहार मनाया जाता है। महीने के पहले दिन सभी रोज़ा रखने वाले सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्जल उपवास रखते है। और शाम को सूर्य अस्त के समय नमाज़ पढ़ कर ईश्वर का शुक्रियादा कर के अपना रोज़ा तोड़ते है।
जिसे इफ्तारी कहते है , जिसमे अलग अलग तरह के पकवान परोसे जाते है। हमारे टेलीविज़न सितारे शीज़ान मोहम्मद और उनकी बहन फलक नाज़ अपनी कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करके अपने प्रसंशको को इस पाक महीने की कामनाये दी।
लॉकडाउन के बीच, रमज़ान के पाक महीने में ‘नज़र 2’ अभिनेता शीज़ान ने अपनी रसोई में खाना पकाने की कोशिश की। अभिनेता ने पकवान बनाते हुए एक वीडियो साझा किया और उसके साथ कैप्शन दिया, ” माई इफतारी एट होम! ”,
शीज़ान ने इफतारी करते हुए अपनी बहन फलक नाज के साथ एक प्यारी सी तस्वीर भी साझा की और उसे कैप्शन दिया, ” अल्हा आपकी सारी परेशानियों को दूर करे और आपकी हर उस दुआ को कबूल करे, जिसकी आप ख्वाहिश रखते हो.. ”।
अभिनेता, जिन्हें आखिरी बार ‘तारा फ्रॉम सतारा ’में अर्जुन के रूप में देखा गया था। अभी वे ‘नज़र 2 ’में अप्पू की भूमिका निभा रहे हैं। नज़र 2 में उनका करैक्टर बहुत ही चुनौतीपूर्ण और मज़ेदार है। देर रात के स्लॉट में प्रसारित होने के बावजूद सीरियल को काफी पसंद किया जा रहा है। शीज़ान ने थोड़े समय में ही टीवी करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सोनी टीवी के ‘पृथ्वी वल्लभ’ में युवराज भोज के रूप में अपने प्रदर्शन से ख्याति अर्जित की। उन्होंने जोधा अख़बार, चंद्र नंदिनी, सिल सिला प्यार का, एक थी रानी एक था रावण जैसे शो में अपने अभिनय से अभी को अपनी ओर आकर्षित किया।


