- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
लिडियन नदस्वरम संगीत का जीनियस हैः शंकर महादेवन
हमारे देश में अनेक युवा जीनियस हैं, लेकिन बायजू के यंग जीनियस मेहमान सभी की अपेक्षाओं से बढ़कर हैं और अपने अद्भुत कौशल से भारत की महान हस्तियों को चकित कर रहे हैं। यंग जीनियस में ये विलक्षण बच्चे दर्शकों को अचंभित कर देते हैं। प्यानो एक्सपर्ट लिडियन नदस्वरम उन्हीं में से एक हैं।
शो यंग जीनियस उन विलक्षण बच्चों को दिखाता है, जिन्होंने अपने प्राकृतिक कौशल में दृढ़ निश्चय के साथ विशेषज्ञता हासिल की। इस शो में म्यूज़िक मैस्ट्रो शंकर महादेवन लिडियन नदस्वरम की बहुत सराहना कर रहे हैं। 15 वर्षीय लिडियन नदस्वरम चेन्नई से आए हैं। उन्होंने पद्म भूषण ए आर रहमान से प्रशिक्षण हासिल किया है। वो यंग जीनियस के पहले एपिसोड में अपनी प्रतिभा की झलक दिखाएंगे।
यंग जीनियस लिडियन के बारे में शंकर महादेवन ने कहा, ‘‘लिडियन नदस्वरम इस समय हमारे देश का असली म्यूज़िकल जीनियस है। मुंबई में हम अंतर्राष्ट्रीय प्यानो दिवस मनाते हैं। इस दिन अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां आकर प्यानो बजाती हैं। प्यानो दिवस का स्टार आकर्षण लिडियन है। जब वह प्यानो के सामने बैठता है, तो वह जादू उत्पन्न कर देता है। वह खुद को क्लार्क केंट से एक सुपरमैन बना लेता है।’’
शंकर महादेवन बायजू का यंग जीनियस देखिए 16 जनवरी (शनिवार) को और रिपीट टेलीकास्ट 17 जनवरी (रविवार) को केवल न्यूज़ 18 नेटवर्क पर!


