- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए मदिराक्षी ने दी टिप्स
गर्मियों के दिन शुरू हो चुके हैं और ऐसे में सभी खुद को हाइड्रेट रखने के लिए अलग-अलग तरीके आजमा रहे हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के विघ्नहर्ता गणेश में पार्वती का रोल निभा रहीं मदिराक्षी ने भी इस मौसम में तरोताजा बने रहने के लिए कुछ टिप्स शेयर की हैं। इस शो के आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि पुंडलिक अपने मां-बाप को असुविधा मानकर उन्हें दिवाकर के साथ घर से निकाल देता है। इस बीच, चंद्रकला पुंडलिक को वापस आकर्षित करने की योजना बनाती है।
मदिराक्षी ने बताया कि साल के इस समय लोग मौसम की वजह से अपने आप में कम एनर्जी महसूस करते हैं। इससे लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखें। उन्होंने बताया कि जितना संभव हो सके उतना कूलर्स पीना चाहिए जैसे नारियल पानी, तरबूज का जूस, नींबू की शिकंजी और ऐसे ही कई अन्य पेय पदार्थ। मदिराक्षी ने बताया कि वो कुछ कूलर्स बनाना भी सीख रही हैं ताकि वो गर्मियों के दौरान खुद को और अपने परिवार को हेल्दी रख सकें।
मदिराक्षी ने कहा, “मुझे गर्मियों का मौसम अच्छा लगता है, लेकिन इस दौरान आपको कुछ चीजों का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। इनमें सबसे पहली बात है खुद को स्वस्थ रखना। मैं गर्मियों के दौरान बहुत सारे तरल पदार्थ पीती हूं। इस बार मैं कुछ कूलर्स बनाना भी सीखना चाहती हूं। गर्मियों की सबसे अच्छी बात यह है कि इस मौसम में बहुत सारी सब्जियां और फल उपलब्ध होते हैं और मैं कुछ फ्रूट्स और बाकी नेचुरल सामग्री मिक्स करके इनका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि घर पर तैयार किए गए पेय पदार्थ से सेहतमंद और कुछ नहीं होता।


