- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“रणधीर का किरदार सभी प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा है” : ज़ान खान
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ अपनी अलग किस्म की कहानी से दर्शकों को पसंद आ रहा है। अब लीप के बाद यह शो और ज्यादा चर्चा में है, जहां कुछ नए किरदारों की एंट्री हुई है। इनमें वीर के रोल में कुणाल जयसिंह, तारा देवी के रोल में गीतांजलि और कई अन्य कलाकार शामिल हुए हैं। लीप के बाद दिखाया जा रहा है कि पार्टिशन की वजह से अमृत और रणधीर एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।
इस शो में रणधीर रायज़ादा का रोल निभा रहे ज़ान को अपने किरदार के लिए दर्शकों से बहुत तारीफें मिल रही हैं। ना सिर्फ उनका पहनावा काफी पसंद किया जा रहा है, बल्कि उनकी एक्टिंग भी चर्चा में है। उन्होंने बताया कि रणधीर का किरदार सभी प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि जिंदगी में आप चाहे जो भी मुश्किलें झेले, आप प्यार से कभी हार ना मानें। जिस तरह से रणधीर अपनी जिंदगी में अपने सच्चे प्यार अमृत को वापस चाहता है, उसे देखना ‘अमधीर’ (अमृत और रणधीर) के सभी फैंस के लिए एक खास अनुभव होगा।
ज़ान कहते हैं, “प्यार सबसे शानदार एहसासों में से एक है, क्योंकि यह आपको संपूर्णता का अनुभव कराता है और यदि आप रणधीर जैसे सच्चे प्रेमी हैं तो आपको प्यार को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। मेरा मानना है कि जिस तरह से रणधीर का किरदार विभाजन के दौरान अमृत और अपने परिवार को बचाने में जी जान लगा देता है, वो काबिले तारीफ है। मैं सभी प्यार करने वाले लोगों से कहना चाहूंगा कि वो अपना प्यार साबित करने के लिए अपना 200% दें और अपने पार्टनर्स को यह यकीन दिलाएं कि चाहे कैसी भी स्थिति हो, वो हमेशा उनके साथ हैं।”


