- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सुपर डांसर चैप्टर 4 में कोरियोग्राफर बने “इंडियाज बेस्ट डांसर’ की फाइनलिस्ट श्वेता वॉरियर और सुभ्रनील पॉल
पिछले कुछ वर्षों में, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ने अपने हिट रियलिटी शोज के माध्यम से देश के विभिन्न कोनों से न केवल सिंगिंग बल्कि डांसिंग टैलेंट को भी खोजकर उन्हें अपने जुनून को आगे ले जाने के लिए प्रोत्साहित भी किया है। “इंडियाज बेस्ट डांसर’ के फाइनलिस्ट श्वेता वॉरियर और सुभ्रनील पॉल को “सुपर डांसर – चैप्टर 4′ में कोरियोग्राफर के रूप में लेकर आना चैनल की खोज का नवीनतम उदाहरण है।
श्वेता और सुभ्रनील दोनों ने ही “इंडियाज बेस्ट डांसर’ के पिछले सीज़न में अपने कौशल के साथ डांस फ्लोर पर अपनी काबिलियत साबित की थी, जिसमें अजय सिंह उर्फ टाइगर पॉप विजेता रहे थे। लेकिन इन दोनों को शो में निश्चित रूप से अपनी अनूठी शैली और शालीनता के लिए पहचाना गया था।
“इंडियाज बेस्ट डांसर’ की टॉप 5 फाइनलिस्ट में एकमात्र लड़की रहीं श्वेता को भारतीय शास्त्रीय नृत्य में विशेषज्ञता हासिल है, लेकिन वह अपने डांस फॉर्म को स्ट्रीट-ओ-क्लासिकल, एक तरह का फ्रीस्टाइल डांस कहना पसंद करती हैं। अपनी एनर्जी, क्रिस्प मूव्स और एक्सप्रेशंस के लिए जानी जाने वाली श्वेता कोरियोग्राफर के रूप में “सुपर डांसर: चैप्टर 4’ से जुड़कर बेहद उत्साहित हैं। वे कहती हैं, “मैं इंडस्ट्री में अपने काम को आगे बढ़ाने और एक डांसर से कोरियोग्राफर बनने का मौका देने लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की आभारी हूं। मैं सुनिश्चित करूंगी कि मैं “सुपर डांसर चैप्टर 4′ को अपना सर्वश्रेष्ठ दूं और हम इसके जरिए कुछ नया लाएं। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मैं जिस भी प्रतियोगी के साथ काम करूं उसके स्किल डेवलप करने में मदद करूं।’
सिलीगुड़ी से आए सुभ्रनील ने अपने लिरिकल डांस फॉर्म से “इंडियाज बेस्ट डांसर’ में अपनी पहचान बनाई थी और वो अपने एक्सप्रेशंस व्यक्त करने और उसे पकड़कर रखने के लिए जाने जाते हैं। “सुपर डांसर – चैप्टर 4′ के साथ एक नई चुनौती लेने के बारे में उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा लगता था कि रियलिटी शो के प्रतिभागियों को कॉम्पिटेटिव इंडस्ट्री में अपने तरीके से संघर्ष करने के लिए छोड़ दिया जाता है। लेकिन हमें और अधिक काम दिलाने के लिए पहल करते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने मेरे उस दृष्टिकोण को बदल दिया है। यह वास्तव में बहुत ही दिलकश है। मैं शो में छोटे सुपर डांसर्स के साथ काम करने को लेकर भी उत्साहित हूं और अगली पीढ़ी के डांसर्स को अच्छी तरह से प्रभावित करने की उम्मीद करता हूं। ठीक वैसे ही जैसे मेरे गुरू पंकज थापा ने मुझे सही मायनों में प्रोत्साहित किया, जो सुपर डांसर – चैप्टर 4 में कोरियोग्राफर क्रू का हिस्सा भी हैं। मैं अपने मेंटर और प्रतियोगी को जिसके भी साथ मेरी जाेड़ी बनेगी उसको अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। यह मेरे लिए सिर्फ एक सपने के सच होने जैसा नहीं है बल्कि एक सम्मान की बात है कि मैं अपने गुरू पंकज के साथ पैनल साझा करने जा रहा हूं जिन्होंने मुझे मेरी यात्रा में निर्देशित किया है।’
टॉप कंटेस्टेंट्स और कोरियोग्राफर्स की बेस्ट परफॉर्मेंस देखने के लिए देखते रहिए “सुपर डांसर चैप्टर 4′ हर शनि और रवि रात 8 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


