- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
बादाम के साथ अपने वर्कआउट रूटीन को शानदार बनाएं
फिटनेस और खाने का खास रिश्ता है। खाना हमारे शरीर के लिए ईंधन का काम करता है और इसका हमारी बॉडी की परफॉर्मेस पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए पौष्टिक और सेहतमंद भोजन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जब वर्कआउट की बात आती है, आपका भोजन इसमें हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिस तरह वर्कआट करते समय होनेवाली दिक्कतों से बचने के लिए स्ट्रेचिंग करना बेहद जरूरी है। इसी तरह आप वर्कआउट के पहले और बाद में क्या खाते हैं, इससे पता चलता है कि आपका रूटीन कितना प्रभावी होगा।
अगर आप यह सोचते हैं कि वर्कआउट से पहले और बाद में केवल प्रोटीन शेक पीना ठीक रहेगा तो आपको इस पर दोबारा सोचना चाहिए। इसलिए आइए, कुछ सिफारिशों पर नजर डालते हैं कि आपको वर्कआउट से पहले और बाद में अपने डाइट प्लान में क्या-क्या चीज शामिल करनी चाहिए।
वर्कआउट से पहले
अपने शरीर को सही परफॉर्मेंस देने में मदद करने के लिए आपको अपने शरीर को एनर्जी से भरना होगा। इसका मतलब है कि वर्कआउट से पहले आपको सही भोजन लेना चाहिए। वर्कआउट से पहले कुछ भी न खाने से आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है, जिससे आपको थकान और कमजोरी हो सकती है। आदर्श रूप से आपको वर्कआउट से 1 से 4 घंटे पहले अपने कुछ खाना चाहिए। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी शरीर किस तरह से रिएक्ट करता है और कौन सा तरीका आपके लिए सबसे ज्यादा बेस्ट होगा।
अपने डाइट में छोटे, मगर प्रभावशाली बदलाव आपकी संपूर्ण सेहत बनाने में मददगार और आपके वर्कआउट को और असरदार बना सकते हैं। मैं आपको कुछ आइटम्स खाने की अपनी ओर से सिफारिश कर सकता हूं।
बादाम : मुट्ठी भर बादाम को अपनी डाइट में शामिल करना शुरुआत का अच्छा तरीका सकता है क्योंकि यह पौष्टिक आहार का सबसे अच्छा विकल्प है। वर्कआउट से पहले इन्हें खाना आपको ऊर्जा से भरपूर रखेगा। अपने पौष्टिक तत्व के कारण बादाम ऊर्जा को बढ़ाने में हमारी मदद करती है। इसके अलावा बादाम कई तत्वों से समृद्ध होते हैं, जिसमें विटामिन-2, मैग्नीशियम और फास्फोरस शामिल हैं। यह आपके शरीर को वह पोषण देते हैं, जिसकी आपको सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
इसके अलावा आप ताजे कटे हुए एवोकाडो को ब्रेड स्लाइस पर लगाकर खा सकते हैं। यह काब्रोहाइड्रेट का सबसे अच्छा स्रोत होते हैं और आपके शरीर को मूल्यवान और हेल्दी फैट प्रदान करते हैं। यह आपको उस समय एनर्जी देते हैं, जब आपके शरीर में कार्बोडाइड्रेट की मात्रा कम होने लगती है।
वर्कआउट के बाद
वर्कआउट के बाद आपके शरीर की सारी ऊर्जा खत्म हो जाती है, जो आपने इकट्ठा की होती है। वर्कआउट के बाद अपने शरीर को फिर से ऊर्जा से भरना बेहद महत्वपूर्ण है। वर्कआउट के बाद कार्बोडाइड्रेट और प्रोटीन का उचित मात्रा में सेवन करना खासतौर से जरूरी है। इससे आप अपने शरीर के ढांचे, परफॉर्मेंस और ओवरऑल रिकवरी की रफ्तार को सुधार सकते हैं। वर्कआउट सेशन के बाद अपनी डाइट में इन फूड आइटम्स को शामिल कीजिए।
बादाम से सजे हुए ओट्स : ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं और आपको स्थिर एनर्जी प्रदान करते हैं। सुबह के समय वर्कआउट के बाद यह खाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। इसे पानी या मलाई हटाए हुए दूध में पकाया जा सकता है। इसमें मिठास के लिए शहद मिलाया जा सकता है।
इसे ऊपर से बादाम से सजाया जा सकता है। बादाम विटामिन बी 2 के सबसे अच्छे स्रोत हैं। ये विटामिन ऊर्जा के उत्पादन में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है। यह थकान और कमजोरी को कम करता है। इसलिए किसी भी फूड आइटम्स के लिए टेस्टी और हेल्दी टॉपिंग बन जाते हैं।
क्विनोआ- वर्कआउट के बाद प्रोटीन का सेवन काफी लाभदायक हैं, यह आपकी कड़ी मेहनत का आपको अच्छा रिजल्ट देते हैं। क्विनोआ में मौजूद कार्बोहाड्रेट्स आपके शरीर में ग्लाईकोजन लेवल को बरकरार रखते हैं। यह प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं। इसे कुछ सब्जियों या ग्रिल्ड चिकन में मिक्स किया जा सकता है।
आमतौर पर, सात महीने घर में बंद रहने के बाद जो लोग जिम का रुख कर रहे हैं या वे लोग जो वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। डाइट के ये टिप्स आपकी फिटनेस के सफर को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे आप मजबूत, छरहरे, फिट और स्वस्थ होकर उभरेंगे।


