- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में अपनी अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन किया
• इसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया
• वन स्टॉप पाइप और कोटिंग फैसिलिटी 150 एकड़ से अधिक के क्षेत्र में फैली हुई है, जो देश के केंद्रीय, उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में तेल, गैस और वाटर पाइप लाइन इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में योगदान देगी
दिसंबर 2020: वेलस्पन ग्रुप की कंपनी वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड ने मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अपनी अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधा का शुभारंभ किया है। यह फैसिलिटी राजधानी भोपाल के नजदीक स्थित है। वेलस्पन कंपनी वैश्विक स्तर पर वेल्डेड पाइप बनाने में अग्रणी है। इस सुविधा का उद्घाटन मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया।
इस भव्य उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी और औद्योगिक नीति व निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तिगांव के अलावा वेलस्पन ग्रुप के चेयरमैन श्री बीके गोयनका मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को अपनाने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ के रोडमैप को जारी किया है। इसमें बुनियादी ढांचे के विकास, स्वास्थ्य व शिक्षा, अर्थव्यवस्था व रोजगार के साथ सुशासन पर जोर दिया गया है। आर्थिक विकास के लिए औद्योगिक विकास में निवेश में तेजी लाने के राज्य के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के अनुरूप, वेलस्पन कॉर्प ने रायसेन जिले में अपनी विश्व स्तरीय पाइप और कोटिंग की सुविधा स्थापित की, जो रणनीतिक रूप से भोपाल के नजदीक स्थित है।
250 करोड़ रुपए के शुरुआती निवेश के साथ स्थापित की गई यह अत्याधुनिक फैसिलिटी रायसेन जिले के जमुनिया खेजड़ा में 150 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैली हुई है। यह सुविधा मध्य प्रदेश में लागत प्रभावी, संवहनीय और मजबूत जल परिवहन और बुनियादी ढांचे के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी ।
305एमएमटीपीए की इसकी स्थापित क्षमता विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए बड़े व्यास के पाइपों की निर्बाध आपूर्ति प्रदान करेगी, जो लाखों लोगों को सीधे प्रभावित करती है। इसमें वे किसान भी शामिल होंगे, जो अपनी सिंचित भूमि को बढ़ाना चाहते हैं। पानी के अलावा यह सुविधा केंद्रीय और पूर्वी क्षेत्रों में मजबूत तेल और गैस पाइपलाइन ग्रिड के जरिए विकास में मददगार होगी।
यह नई विनिर्माण इकाई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर 350 से अधिक सदस्यों को सीधे रोजगार प्रदान करने के अलावा हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार और आजीविका के अवसर देगी, जो सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देंगे। इस योजना का फोकस स्थानीय कुशल जनशक्ति का उपयोग करने पर है, ताकि भोपाल और उसके आसपास युवा पीढ़ी को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
इसके अलावा अधिक से अधिक जेंडर इक्विटी को बढ़ावा देने के लिए अपने विजन को दोहराते हुए वेलस्पन कॉर्प विनिर्माण इकाई में तकनीकी भूमिकाओं में भारत की महिला कार्यबल को प्रोत्साहित करने के लिए अपने पेशेवर कॅरियर में विनिर्माण और उत्कृष्टता के क्षेत्र में भविष्य की आकांक्षा के लिए महिलाओं को रोजगार देगी ।
इस उद्घाटन के अवसर पर मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “प्रधानमंत्री के ‘आत्मानिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण के बाद, ‘आत्मानिभर मध्यप्रदेश’ का रोडमैप जारी करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। ’और वेलस्पन समूह राज्य में आर्थिक विकास को बढ़ाने में मध्यप्रदेश का भागीदार है। मुझे वेलस्पन की क्षमताओं पर पूरा भरोसा है। यह विश्वस्तरीय पाइप और कोटिंग सुविधा राज्य में स्थायी जल बुनियादी ढांचे के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और विशाल रोजगार पैदा करेगी।”
वेलस्पन ग्रुप के चेयरमैन श्री बीके गोयनका ने लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा , “कई क्षेत्रों में व्यापक व्यावसायिक हितों के साथ एक संगठन के रूप में वेलस्पन ग्रुप ने हमेशा स्थानीय समुदायों के लिए बेहतर उद्देश्यों के साथ व्यापार के उद्देश्यों को संतुलित करने का प्रयास किया है। वेलस्पन कॉर्प की भोपाल यूनिट का शुभारंभ इस प्रतिबद्धता की तरफ एक और कदम है।
इस फैसिलिटी के माध्यम से हम न केवल मध्यप्रदेश और भारत भर में, बल्कि पानी के मजबूत और लचीले बुनियादी ढांचे की बढ़ती मांग को पूरा करेंगे। साथ ही स्थानीय समुदायों को आकर्षक रोजगार के अवसर प्रदान करके उनका उत्थान करेंगे। वेलस्पन, सीएसआर गतिविधियों और उसके आस-पास क्षेत्र सीएसआर गतिविधियों को रोल आउट करेगा ताकि सामान्य समाज के उत्थान में अपना योगदान दे सके।
जैसा कि वेलस्पन की अन्य सभी सुविधाओं में हुआ है। हमें विश्वास है कि हमारी भोपाल सुविधा ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ अभियान की सफलता में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता होगी और राज्य के इंफ्रास्ट्र क्चरर की वृद्धि में मदद मिलेगी। हम यह देखकर खुश हैं कि हमारे निवेश और क्षेत्र के विकास में काम करने के बाद अन्य औद्योगिक संस्थाओं द्वारा भी निवेश की गतिविधियों में वृद्धि हुई है ।”
वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड के एमडी श्री विपुल माथुर ने कहा, “एक विकासशील देश के रूप में भारत के बुनियादी ढांचे की जरूरत पिछले कुछ दशकों में काफी बढ़ी है। हमें अब महत्वपूर्ण साधनों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बेहतर उपकरण, बेहतर समाधान और बेहतर रणनीतियों की आवश्यकता है। वेलस्पन कॉर्प में हम सबसे अच्छे समाधान, संसाधन, और तकनीकी जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे इस बढ़ती जरूरत को पूरा करने में मदद मिल सके।
मध्य प्रदेश में हमारी विनिर्माण क्षमता का विस्तार जोकि रणनीतिक रूप से देश के केंद्र में स्थित है, हमारी इसी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। हमें विश्वास है कि इस सुविधा के जरिए तेल और गैस व पानी के लिए एमएस पाइप, कोटिंग बुनियादी ढांचे के परिचालन में मददगार साबित होगा। वेलस्पन कॉर्प राज्य और देशभर में कई मिशन के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं के निष्पादन में सेवा प्रदाता व नॉलेज पार्टनर के रूप में एक प्रमुख भूमिका निभाएगा।”


