- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
मम्माज बॉय कार्तिक आर्यन ने एकता कपूर से की खास रिक्वेस्ट
देश में तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन किया गया है, और ऐसा लग रहा है कि हमारे सेलिब्रिटीज ऐसे काम कर रहे हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं किए थे। कई अभिनेता अपने घर के काम कर रहे हैं और टाइम पास कर रहे हैं। लेकिन लगता है कि कार्तिक आर्यन के लिए घर का काम करना नई बात नहीं है।
कुछ दिन पहले कार्तिक की बहन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, उस वीडियो में कार्तिक अपने घर में डिश वाश करते हुए नजर आ रहे थे। उस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘ऐसा सिर्फ क्वारणटाइन में नहीं होता है।
यह घर पर सामान्य दृश्य है.’ कार्तिक ने जल्द ही इस पोस्ट को दोहराते हुए कैप्शन लिखा, कहानी घर घर की… ’ यह टीवी सीरियल टेलीविजन की महारानी एकता कपूर द्वारा बनाए गए सबसे बड़े हिट सीरियल का नाम है।
जल्द ही एकता ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘नाइस’ और इसके बाद जो कुछ हुआ, वह केवल प्रफुल्लित करने वाला है। कार्तिक आर्यन ने निर्माता को जवाब देते हुए कहा, ‘@ektakapoor मेरी माँ एक सीक्वल की मांग कर रही है।’ शायद एकता कपूर यह रिक्वेस्ट सुन ले और सीक्वल ले आए.
लॉकडाउन के चलते कार्तिक आर्यन इस समय अपने परिवार के साथ घर में समय बिता रहे हैं और अपने सोशल मीडिया के जरिये वह अपने फैन्स का मनोरंजन करने के साथ साथ उन्हें वायरस से लड़ने के लिए जरूरी हिदायतें दे रहे है।
उन्होंने पिछले हफ्ते अपने वायरल मोनोलॉग, #CoronaStopKaroNa के साथ इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया था. न केवल नेटिज़न्स, बल्कि यहां तक कि हमारे देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मोनोलॉग को सराहा था और उनकी अनूठी पहल का समर्थन किया। और पिछले हफ्ते उन्होंने अपने मोनोलॉग को रैप करके अपना जागरूकता फैलाने का अभियान जारी रखा है।


