- इंदौर में होगा राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का आयोजन
- इस सप्ताह क्षेत्रीय OTT रिलीज़: अलग-अलग भाषाओं की 5 फ़िल्में जिन्हें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें
- Regional OTT Releases This Week: 5 Films Across Languages to Add to Your Watchlist
- “15वां क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026: गुणवत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में श्रेष्ठ उद्योगों एवं संस्थाओं को मिलेगा क्वालिटी मार्क का भव्य सम्मान”
- “15th Quality Mark Awards 2026: Outstanding Industries and Organizations in Quality and Excellence to Receive the Prestigious Quality Mark Honour”
जिस शो में कभी थे एंकर, उसी शो में गेस्ट जज बन कर आये मनीष
मनीष पॉल एंकर से बने जज, ऐसे पहले एंकर जो बनें गेस्ट जज भीकल्पना कीजिये, किसी कलाकार के लिए यह कितनी बड़ी सफलता है कि वह जिस शो में कभी बतौर एंकर नजर आते थे, उसी शो में उन्हें बाकायदा गेस्ट जज के रूप में आमंत्रित किया गया.
जी हां, यहां बात सबके फेवरेट मनीष पॉल की हो रही है. यह बात जगजाहिर है कि मनीष मनोरंजन जगत के सबसे चहेते एंकर हैं. मनीष टीवी के पहले ऐसे एंकर बन गए हैं, जिन्हें किसी रियलिटी शो में जज बना कर बुलाया। जाहिर है कि मनीष इस बात से बेहद खुश हैं।
रिएलिटी शोज से लेकर बड़े-बड़े अवार्ड्स शोज, स्पोर्ट्स शोज और दबंग जैसे शो में भी उनकी ही डिमांड रहती है। ऐसे में नया साल आते ही उन्हें एक और उपलब्धि हासिल हुई है कि वह इंडियन आयडल, जिसमें वह खुद वर्ष 2018 में एंकर की भूमिका निभा चुके हैं. उसी शो में उन्हें इस बार सेलेब्रिटी जज के रूप में न्योता मिला।
हाल ही में मनीष ने इस शो के एपिसोड की शूटिंग पूरी की है और सेट से कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें आप साफ़ देख सकते हैं कि मनीष ने अपने हंसमुख अंदाज़ में, जैसा कि वह हमेशा रहते भी हैं, सबका दिल जीता है और खूब धमाल मचाया है। मनीष ने शो के जज विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ के साथ जम कर मस्ती की है।
मनीष खुद इस बात से बेहद खुश हैं, उन्होंने इस बारे में बातचीत में कहा कि यह सच है कि नए साल से मुझे बहुत सारी उम्मीदें हैं और साल की शुरुआत में ही एक नयी उपलब्धि मेरे खाते में आई है। इंडियन आयडल में जज बन कर जाना मेरे लिए बहुत बड़ी ख़ुशी की बात है, चूंकि इंडियन आयडल एक बड़ा और बहुत प्रतिष्ठित मंच है। इस शो में सभी ने मेरा तहे दिल से स्वागत किया।
मैं खुद भी गाने का शौक़ीन रहा हूँ और संगीत की तरफ मेरा रुझान हमेशा से ही रहा है, ऐसे में बहुत ख़ुशी मिलती है कि बतौर होस्ट मैं 2018 में इस शो से जुड़ा था, उसी मंच पर मुझे गेस्ट के रूप में बुलाया गया। शायद मैं पहला होस्ट हूं, जिसे ये सम्मान मिला है तो मैं बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। जब मैं होस्ट था, तब भी मैंने बहुत सारी यादें भी संजोई थीं। लेकिन इस बार अलग ही बात थी।
जज की कुर्सी पर बैठ कर समझ पाया कि वहां बैठ कर निर्णय लेना कितना कठिन होता है, जबकि अब तक एंकर के रूप में कई शोज किये हैं। लेकिन इस बार नर्वस भी बहुत था। वहीं मैंने शो के बाकी जज के साथ बहुत मस्ती भी की, विशाल ने कहा भी कि मेरे गंजेपन का मजाक उड़ाने के लिए मनीष इस बैक, नेहा के साथ मस्ती की, आदित्य के साथ भी मजा आया।
सभी कंटेस्टेंट बहुत खुश थे मुझे देख कर , तो मुझे बहुत- बहुत मजा आया और मेरी कोशिश होगी कि मैं और भी इस तरह के नए आयाम अपने काम के साथ जोड़ता रहूं । मेरे फैंस को थैंक्स कहना चाहूंगा। उनके प्यार ने ही मुझे यहां तक पहुँचाया है।बता दें कि पिछले दिनों मनीष के शो मूवी विद मनीष पॉल एक कामयाब शो रहा, शो में उन्होंने खूब धमाल मचाया।


