- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
फ़िल्म ’83 के निर्माताओं ने ताहिर राज भसीन का पहला लुक किया साझा!
कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ’83 वर्ष 1983 में भारत की प्रतिष्ठित विश्व कप जीत पर आधारित है। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म से ताहिर राज भसीन का पहला लुक साझा किया है जो इस फ़िल्म में सुनील गावस्कर की भूमिका निभा रहे है।
मेकर्स ने फिल्म से ताहिर राज भसीन का फर्स्ट लुक शेयर किया है और लिखते है,”A look at the unparalleled Little master Sunny swinging his bat, as the Indian team marched to raise it’s first cricket World Cup Trophy
Presenting to you Kapil Dev’s first devil — Sunil Gavaskar!
#ThisIs83 “.
फ़िल्म से रणवीर सिंह के पहले लुक ने दर्शकों की दिलचस्पी पहले ही बढ़ा दी है जिसमें वह कपिल देव प्रतिष्ठित नटराज पोज़ में नज़र आये थे। और हाल ही में, निर्माताओं द्वारा फिल्म का लोगो भी साझा किया गया है।
रणवीर सिंह फ़िल्म में प्रतिष्ठित कपिल देव की भूमिका में, सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फ़िल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नज़र आएंगी।
देश की “सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म” के रूप में चिन्हित फ़िल्म ’83 को 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा। यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज़ है।


