- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
मनीष पॉल की हेयर स्टाइलिस्ट बनी उनकी पत्नी सयुंक्ता पॉल
कोविड 19 ने हमारे देश में एक भयंकर स्थिति बना दी है , पूरे वर्ल्ड में इस ने हजारों लोगों की जान ले ली और भारत मे भी कुछ जाने गयी है और हजारों प्रभावित हुए हैं। पूरा देश लॉकडाउन में फंस गया है और सभी काम थम हुए है।
बॉलीवुड में सभी के काम रुके हुए है, सभी अपने घरों में अपने अपने परिवार संग है, हर कोई अपने आप को और परिवार को व्यस्त रखने के लिए तथा मनोरंजन करने के लिये कुछ ना कुछ कर रहे है। कोई पेंटिंग बना रहे है, कोई कुकिंग कर रहे है , तो कोई अपने बाल सवार रहे है ।
जी हाँ लॉकडाउन के चलते सारे सलून और ब्यूटीपार्लर बंद है इसीलिये कोई खुद से ही अपनी हेयर स्टाइल बना रहे है । तो कोई अपने पति के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बना है । हम बात कर रहे है मनीष पॉल और सयुंक्ता पॉल इस जोड़ी की।
मनीष हमेशा लोंगो का मनोरंजन करने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर खूब पोस्ट करते है । उन्होंने हालही में एक वीडियो पोस्ट किया है , जिसमें उनकी पत्नी संयुक्ता मनीष का हेयर कट करते हुए नजर आ रही है । मनीष वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि संयुक्ता ने पहली बार मेरा हेयर कट किया है । थैंक्स फ़ॉर हेयर कट , अक्सर ऐसे ही खूबसूरत यादें बनती है।
मनीष पॉल, जो की सारेगामापा लिल चैंप्स के मेजबान हैं, और कभी भी हमारा दिल जीतने में नाकाम नही रहे हैं , हमें उम्मीद है कि वे आगे भी ऐसा करते रहेंगे।
#manishpaul #haircut


