- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित नई ऑरिजनल सीरीज़ जल्द ही अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने के लिए है तैयार, टीज़र हुआ रिलीज़!
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो एक ऐसा मंच है जो अपने दर्शकों के लिए हमेशा रोचक और ताज़ा कंटेंट पेश करने के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित किए जा रहे एक नए अनटाइटल्ड शो की झलक साझा करते हुए निर्माताओं ने आज टीज़र रिलीज़ कर दिया है जिसे देखने के बाद इतना तो तय है कि यह थ्रिलर कहानी आपको अपनी सीट से जकड़े रखने के लिए तैयार है।
टीज़र एक दिलचस्प आवाज़ के साथ शुरू होता है जो दहशत के लिए आग्रह करते हुए, दर्शकों को एक ऐसी घटना की उल्टी गिनती शुरू करने के लिए कहता है जो जल्द ही दस्तक देने वाला है। क्या, कैसे और कौन? यह कुछ ऐसे प्रश्न हैं जो अब इस टीज़र के साथ हम सभी के दिमाग में घूम रहे है।
प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,”सब बदलेगा, समय, लोग और लोक।
#NewSeriesOnPrime”.
अनुष्का शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दुनिया के सामने यह टीज़र शेयर करते हुए लिखा,”सब बदलेगा, समय, लोग और लोक।
@primevideoin @officialcsfilms #NewSeriesOnPrime @kans26 #SudipSharma @manojmittra @saurabhma @prositroy @avinasharun24fps @jaideepahlawat #NeerajKabi @gulpanag @swastikamukherjee13 @nowitsabhi”.
जबकि टीज़र ने हम सभी को पूरी तरह से इस घटना के प्रति प्रत्याशित कर दिया है, वही निर्माताओं ने शो के टाइटल का भी खुलासा न करते हुए शो के फैक्टर को जीवित रखना सुनिश्चित किया है। खैर, उत्सुकता और सोचने पर मजबूर कर देने वाले इस टीज़र के साथ, अमेज़ॅन की इस नई प्राइम मूल पर अधिक जानकारी के लिए बने रहें।
#anushkasharma #amazon


