- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
फ़िल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना के सबसे अच्छे दोस्त की भूमिका में नज़र आएंगे मनजोत सिंह!
आयुष्मान खुराना अभिनीत फ़िल्म ड्रीम गर्ल अपनी घोषणा के बाद से ही काफी सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुए आयुष्मान के विचित्र पोस्टर ने फिल्म देखने के लिए दर्शकों को और अधिक जिज्ञासु कर दिया है।
वही, ड्रीम गर्ल के परिवार में एक ओर सदस्य की एंट्री हो गयी है। मनजोत सिंह जिन्हें आखिरी बार फुकरे फ्रैंचाइज़ी में देखा गया था, वे फिल्म में आयुष्मान खुराना के सबसे अच्छे दोस्त की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे।
प्रफुल्लित मनजोत ने साझा किया, “मैं आयुष्मान और निर्देशक राज शांडिल्य के साथ काम करने के लिए रोमांचित हूं। यह सबसे मजेदार स्क्रिप्ट में से एक है जिसे मैंने इन दिनों में पढ़ा है। यह सफ़र सुपर मजेदार रहा है।”
अंधाधुन और बधाई हो की शानदार सफलता के बाद, आयुषमान खुराना अब फ़िल्म ड्रीम गर्ल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
फ़िल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नुशरत भरूचा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी। एकता कपूर द्वारा निर्मित, “ड्रीमगर्ल” नवोदित निर्देशक राज शांडिलिया द्वारा निर्देशित है।


