- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
यो यो हनी सिंह की धमाकेदार वापसी
‘दिल चोरी’ के लिए जीता ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ अवार्ड!
संगीत की दुनिया में यो यो हनी सिंह ने जानदार वापसी की है। मुंबई में हाल ही में आयोजित संगीत पुरस्कार में हनी सिंह ने चार्टबस्टर गीत ‘दिल चोरी’ के लिए ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर अवार्ड’ अपने नाम कर लिया है।
दिल चोरी के साथ 2018 में शानदार वापसी करने वाले यो यो हनी सिंह ‘छोटे छोटे पेग’, ‘दिल चोरी’, ‘उर्वशी’ जैसे चार्टबस्टर गानों के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन कर चुके है और उनकी कमबैक वीडियो ‘मखना’ को यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक बार देखा गया था।
यो यो हनी सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की है जहां उनकी मां और उनकी सासु माँ अपने हाथों में हनी सिंह द्वारा दिल चोरी के लिए जीते गए ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार थामे हुए नज़र आ रहे है। तस्वीर साझा करते हुए यो यो हनी सिंह ने लिखा,”Dil Chori got Song of The Year Award my mom n mom in law so happy!! #yoyohoneysinghfans #mirchimusicawards2018 #yoyohoneysingh”
इससे पहले, यो यो हनी सिंह संगीत उद्योग में अपने असाधारण काम के लिए कई पुरस्कार जीत चुके हैं। और अब ‘दिल चोरी’ के लिए मिर्ची म्यूजिक अवार्ड के साथ हनी सिंह ने अपने शानदार कलेक्शन में एक और अवार्ड शामिल कर लिया है।
साल 2018 में यो यो हनी सिंह ने दिल चोरी और छोट छोटे पेग, (दोनों सोनू के टीटू की स्वीटी; 2018), दिस पार्टी इज़ ओवर नाउ (मित्रों; 2018), रंगतारी (लवयात्री; 2018); शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फ़िल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया था।
यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को डालना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है।
मखना अपनी रिलीज के साथ बहुत कम समय में एक सुपर डुपर हिट गीत बन गया है और इसी के साथ यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे है।
काम की बात करें तो, यो यो हनी सिंह इस वक़्त कई परियोजनायों पर काम कर रहे हैं, जिसके लिए वह ज़ोर-जोश से तैयारी कर रहे हैं और अपने सभी प्रशंसकों का अन्य हिट के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।


