- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
“द फैमिली मैन” में मनोज बाजपाई एक बार फिर खुफिया अधिकारी की भूमिका में आएंगे नज़र!
हाल ही में अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ “द फैमिली मैन” का पहला करैक्टर पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें सीरीज के मुख्य किरदार मनोज बाजपेयी के उग्र लुक ने सभी को प्रत्याशित कर दिया।
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनोज बाजपेयी अमेज़न ओरिजिनल की इस नई सीरीज़ में श्रीकांत तिवारी नामक किरदार में नज़र आएंगे जो एक खुफिया अधिकारी है।
बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के साथ लाखों दिलों को जीतने वाले मनोज अब अपनी आगामी श्रृंखला के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। दिलचस्प बात है कि स्पेशल 26, नाम शबाना और अय्यारी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में एक खुफिया अधिकारी की भूमिका निभाने के बाद, अब अभिनेता “द फैमिली मैन” में एक बार फिर एक इंटेलीजेंस ऑफिसर का किरदार अदा करने के लिए तैयार है।
कृष्णा डी.के. और राज निदिमोरु की दमदार जोड़ी द्वारा निर्मित, अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ “द फैमिली मैन” इस सितंबर रिलीज़ होने के लिए तैयार है जिसे विशेष रूप से 200 देशों और क्षेत्रों में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर जारी किया जाएगा।


