- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘नम:’ के हर एपिसोड के केवल वीएफएक्स पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च किये गये है!
स्टारप्लस एक और मायथोलॉजिकल शो लेकर हाजिर है लेकिन इस बार एक अनूठे कॉन्सेप्ट के साथ। पहली बार दर्शकों को ‘नम:’ के साथ दो महान देवताओं- भगवान विष्णु और भगवान शिव के बीच की मित्रता की अनूठी कहानी देखने का मौका मिलेगा।
कई सारे शोज़ वीएफएक्स और आफ्टर इफेक्ट्स पर काफी सारा पैसा खर्च करते हैं, खासतौर से मायथोलॉजिकल शोज़ पर। ऐसा सुनने में आया है कि ‘नम:’ की टीम प्रति एपिसोड 30 लाख रुपये खर्च कर रही है। साथ ही इस शो के मेकर्स ने 20 वीएफएक्स एजेंसी को भी शामिल किया है और लाखों रुपये इस शो के स्पेशल इफेक्ट्स पर खर्च कर रहे हैं!
इन दोनों देवाताओं को दो बिलकुल अलग रूप में प्रस्तुत किया गया है। काफी सारे चटक रंग जैसे नांरगी, पीला का इस्तेमाल परदे पर भगवान विष्णु के रूप के लिये किया गया है और कूल कलर्स जैसे नीला, ग्रे भगवान शिव के लिये। दृश्यों को शानदार दर्शाने के लिये, इस शो के मेकर्स ने नेशनल के साथ-साथ इंटरनेशनल एजेंसियों को भी इस शो में वीएफएक्स में मदद के लिये शामिल किया गया है।
हमें पता है कि इस तरह के शोज़ के लिये बारीक से बारीक चीजों का ध्यान रखा जाता है, कलर पेलेट्स, एनिमेशन के साथ-साथ काल्पनिक राज्य को तैयार करने, इत्यादि में। इस तरह के बेहतरीन शोज़ को बनाने के लिये काफी ज्यादा पैसे खर्च करने के साथ, हम केवल एक अद्भुत अनुभव की कल्पना कर सकते हैं!


