- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
अमेज़न प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित ड्रामा-थ्रिलर द फैमिली मैन का ट्रेलर रिलीज किया
अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल वेब सीरीज द फैमिली मैन का ट्रेलर लॉन्च किया। यह ट्रेलर दर्शकों को एक मध्यवर्गीय व्यक्ति, श्रीकांत तिवारी की जिंदगी में झांकने का न्योता देता है, जो विश्वस्तरीय जासूस भी है।
ड्रामा थ्रिलर, द फैमिली मैन श्रीकांत तिवारी के जिंदगी के सफर को दिखाती है। इसमें श्रीकांत अपनी पारिवारिक और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में संतुलन बनाने की कोशिश करते नजर आते हैं। श्रीकांत नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी की बेहद गोपनीय शाखा के लिए काम करते हैं।
उनका काम आतंकी हमलों की आशंका वाले स्थलों की पहचान करना और देश में बड़े पैमाने पर होने वाले आतंकी हमलों को समय से पहले कार्रवाई कर नाकाम करना है। इस वेबसीरीज के साथ निर्माता जोड़ी राज और डीके (राज निदिमोरू और कृष्णा डीके) के डिजिटल कॅरियर की शुरुआत होगी।
फैमिली मैन हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, जर्मन, जापानी, फ्रेंच, इवालवी, ब्राजीलियन, पुर्तगाली और स्पेनिश में प्रमुख रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर 200 देशों और क्षेत्रों में 20 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है।
अमेज़न प्राइम वीडियो के डायरेक्टर विजय सुब्रहमण्यिम ने कहा, “अपनी वेबसीरीज फैमिली मैन के साथ अमेज़न ने पर्दे पर बिल्कुल अलग तरीके से अनोखी शैली से हाई क्वॉलिटी की कहानी सुनाने की परंपरा जारी रखी है। इस वेब सीरीज से उत्कृष्ट कलाकारों और निर्माताओं को दर्शकों के सामने पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता सामने आई है।
फैमिली मैन तेज रफ्तार वाला ड्रामा थ्रिलर है। यह वेबसीरीज मुख्य धारा के दर्शकों को राज और डीके जैसे प्रतिभावान निर्माता से लेकर दिग्गज कलाकारों मनोज वाजपेयी, प्रियामणि, नीरज माधव, गुलपनाग समेत अन्य कलाकारों के बेजोड़ टैलेंट से रूबरू कराती है।
इस शो के देखने लायक 10 एपिसोड्स में ड्रामा, एक्शन, रोमांच के साथ हंसी-मजाक के बेहतरीन लम्हे भी आते हैं। दुनिया भर में स्थानीय स्तर पर की जा रही गंभीर राजनीति इस ड्रामा थ्रिलर का बैकग्राउंड है।
देश की सेवा करने के मिशन को पूरा करने के लिए श्रीकांत को बाहर भी जाना पड़ता है। इस वेबसीरीज में दर्शकों को किसी भी परिवारिक व्यक्ति की जिंदगी की उलझनों की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी, जिसके आइने में वह अपनी जिंदगी को देख पाएंगे। वेबसीरीज का यह किरदार फैमिली और अपनी वर्किंग लाइफ में बैलेंस बनाने की काफी कोशिश करता नजर आता है।”
अपनी प्रॉडक्शन कंपनी डी2आर फिल्म्स के बैनर तले अमेज़न ओरिजिनल की वेबसीरीज “द फैमिली मैन” का निर्माण करने वाले राज और डीके ने कहा, “हम लंबे समय तक चलने वाली कहानी पर सीरीज बनाना चाहते हैं। इसके लिए हमें सही प्लेटफॉर्म की तलाश थी। हमें अमेज़न के रूप में शानदार पार्टनर मिला।
हकीकत में यह काफी शानदार सफर था। यह हमारी नई और रोमांचक पारी का आगाज था। हमें इस तरह अपना पहला शो बनाने का मौका मिला। फैमिली मैन के साथ हमने नई शैली और नजरिया अपनाया। जो चुनौती पैदा करने के साथ साथ संतोष प्रदान करने वाला भी रहा।
हमने दुनिया भर में हो रही स्थानीय राजनीति पर अपने नजरिये के साथ रोमांचक और एक्शन से लबरेज थ्रिलर पेश किय़ा है। इसमें कुछ हंसी-मजाक के पल भी हैं, जो आमतौर पर इस जोनर के ड्रामा में दिखाई नहीं देते।
यह रोजमर्रा की घटनाओं पर आधारित वेब सीरीज है। एक एक मिडिल क्लास आदमी की जमीन से डुड़ी कहानी है। इस व्यक्ति पर आतंकवाद से जंग लड़ने की जिम्मेदारी भी होती है। फैमिली मैन में आम आदमी को अपनी जिंदगी की झलक दिखाई देगी।
इस वेबससीरीज में एक आम आदमी की आशाएं, अरमान, महत्वाकांक्षा, जिम्मेदारियों और परेशानियों की झलक पेश की गई है। इस सीरीज के मुख्य किरदार श्रीकांत को अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने और देशसेवा पूरी तत्परता से करने के बीच शानदार संतुलन बनाते देखा जा सकता है।”
इस रोमांचक ड्रामा थ्रिलर सीरीज को (स्त्री, गो, गोवा गॉन और शोर इन द सिटी) फेम राज और डीके ने निर्मित किया ह। इससे दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रह चुके मनोज वाजपेयी के डिजिटल कॅरियर की शुरुआत होगी।
मनोज वाजपेयी के साथ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री प्रियामणि भी वेबसीरीज से डिजिटल डेब्यू करेंगी। अमेज़न की ओरिजिनल सीरीज में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार दिखाई देंगे। इसमें प्रियामणि, शारिब हाशमी, नीरज यादव, शरद केलकर, गुल पनाग, संदीप किशन, दर्शन कुमार, सन्नी हिंदुजा और श्रेया धनवंतरी समेत अन्य कलाकार शामिल हैं।
अमेज़न की ओरिजिनल वेब सीरीज फैमिली मैन का ट्रेलर एक मिडिल क्लास आदमी की जिंदगी की झलक दिखाता है। श्रीकांत तिवारी नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी के स्पेशल सेल में काम करते हैं। एक तरफ वह वह आतंकियों से देश को बचाने की कोशिश में जुटे रहते हैं, दूसरी तरफ उन्हें अत्यधिक दबाव, कम आमदनी और गोपनीय नौकरी के प्रभाव से अपने परिवार को बचाना पड़ता है।


