- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
एक ही मंच पर दिखी कई कलाएं
क्रिएट स्टोरीज की दो दिनी समूह प्रदर्शनी कला के रंग
इंदौर. दो दिनी समूह प्रदर्शनी कला के रंग 2 का आयोजन क्रिएट स्टोरीज द्वारा प्रीतमलाल दुआ कला विधिका में शुरू हुआ.
आयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि इस समूह प्रदर्शनी में नौ से लेकर पैसठ साल तक के 40 प्रतिभागी ने हिस्सा लिया है. इसमें इंदौर के साथ-साथ नागपुर, आगरा, उज्जैन , भोपाल, देवास के प्रतिभागियों की 105 कलाएं लगी है. पेंटिंग, म्यूरल पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग, पेपर कुइलिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, फोटोग्राफ्स, स्प्रे पेटिंग, स्केच आदि प्रदर्शनी में लगी है.
उद्घाटन आर्टिस्ट प्रीता गडकरी, डॉ. जनक पलटा, डॉ. अमित बंग और फिटनेस फ्रीक आरती माहेश्वरी ने किया. आर्टिस्ट प्रीता गडकरी ने कहा कि इस कला प्रदर्शनी में अलग-अलग कलाओं का प्रदर्शन देखने को मिला शौकिया लोगों के काम भी मौजूद हैं. हर व्यक्ति के आर्ट वर्क और बारीकियों के बारे में जानने का अच्छा मौका मिला जो की प्रोफेशनल नहीं है. डॉ. अमित बंग ने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जो कला प्रेमियों के लिए है. जिसमें हर उम्र के लोग और अलग-अलग प्रोफेशन के लोग भाग ले रहे है और सभी के हाथो के रंगों का कमाल इस कला प्रदर्शनी में देखने को मिला. डॉ जनक पलटा ने सभी को प्राकृतिक रंग इस्तमाल करने के लिए प्रेरणा दी.
ये हैं आर्टिस्ट्सट
कृतिका साहू के कुइलिंग वर्क , अदिति भंडारी , हिमांशु प्रसाद की फोटोग्राफी , राजेश्वर सेठ की स्प्रे पेंटिंग , डी.पी.श्रीवास्तव का आर्ट वर्क , अनामिका खेड़े, , शांति साहू, अंकिता श्रीवास्तव , अनमोल पांडे, जूही वालास्कर, कोशिकी सांकला, नाजनीन बैग, सपना कथ्फर, पल्लवी मेंढे, ओमप्रकाश गुप्ता चाणक्य, उमेश कुमार मरावी, सौरभ दास, निधि अग्रवाल, सी.ए. जयश्री लाड, पारुल व्यास, सक्षम झा, आरती सेन, डॉ. अनु उकंडे, वृंदा अग्रवाल, भाग्यश्री निमोणकर , यामिनी निमोणकर, अर्पिता निगम, अनुष्का मंडलोई, नेहा सिंह, मुस्कान सोनी, मुस्कान राठौर, काजल चंगेदिया, मुस्कान बजाज, आकृति चंदोरिकर, रितिका सोनी, विकास नागवंशी, सूर्यभान मरावी, श्याम भवर सोनी, महिमा सहाने और नौ वर्ष के अद्विक माहेश्वरी ने पेंटिंग्स वर्क्स प्रदर्शित किए है.


