- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
उत्पादों के विपणन के लिए मार्केट पर नजर रखना होगी: मिश्रा
इंदौर. एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश में आज इंदौर प्रवास पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अपर सचिव एवं विकास आयुक्त राम मोहन मिश्रा ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों के साथ एमएसएमई सेक्टर के विकास एवं उन्नयन पर चर्चा की.
औद्योगिक सगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के उन्नयन हेतु हमें संकल्प लेना होगा तभी हम अपने कार्य में सफल होगें केवल उद्योग लगाने मात्र से कार्यपूर्ति नहीं होगी. अपने उत्पादों के विपणन के लिए मार्केट पर नजर रखना होगी. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार सीसी टीव्ही कैमेरे हर आने जाने वाले पर नजर रखता है वैसे ही अपने उत्पादों की मार्केटिंग के लिए फोकस करें.
आपने बताया कि मंत्रालय द्वारा इस क्षेत्र के ओर अधिक विकास हेतु वैश्विक स्तर पर अवसर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. मंत्रालय द्वारा इंटरप्राईज डेवलपमेंट सेंंटर (ईडीपी) स्थापित कर एमएसएमई सेक्टर को एज्युकेट किये जाने का प्रयास हो रहा है. मेक इन इंडिया एवं ईज ऑफ डुईग बिजनेस की सफलता के लिए मिनिस्ट्री को रिस्ट्रक्चर किया जा रहा है। विकास आयुक्त श्री मिश्रा ने लीन मेन्यूफैक्चरिंग, डिजाईन क्लिनिक, एनर्जी इंफीसंषी जैसी लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने का उद्योगों से आग्रह किया.
फार्मा उद्योग में सप्लाई की समस्या
एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक दवे ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान में फार्मा उद्योगों के समक्ष दवाइयों के विभिन्न टेंडर प्रक्रियाओं में माल की सप्लाई के मामलों में कई समस्याएं आ रही है जिसमें टर्न ओव्हर की शर्तों को पूर्ण नहीं करने के कारण देश के एमएसएमई सेक्टर को विभिन्न प्रदेशों के टेंडरों में अवसर नहीं दिया जाता है. जबकि फार्मा इंडस्ट्रीज पहले से ही नियमित उद्योगो की श्रेणी में हैै.
एसोसिएशन ने एमएसएमई सेक्टर से संबंध विभिन्न बिन्दुओं पर एक प्रतिवेदन दिया और सुधार की मांग की. विनय कालानी ने एमएसएमई टूल रूम की दरों को लघु एवं बडे उद्योगों के लिए अलग अलग करने का निवेदन किया. रोलिंग मिल एसोसिएशन के सतीश मित्तल ने टूूल रूम की व्यवस्थाओं में सुदृढता लाने की मांग की वही कैलाश जिंदल ने एमएसएमई एक्ट 2006 को ओर अधिक स्ट्रांग किये जाने का अनुरोध किया.
बैठक में एसोसिएशन के मानद सचिव योगेश मेहता, सह सचिव तरूण व्यास, कार्यकारिणी सदस्य अनील पालीवाल, हिमांशु शाह, ईश्वर बाहेती, अनिल जोशी, फार्मा एसोसिएशन के अमित चावला, डॉ. जे के सराफ आदि अन्य उपस्थित हुए.


