- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई कई राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय फ़िल्में
इंदौर के साथ ही इटली, ऑस्ट्रेलिया, अज़रबैजान, संयुक्त राज्य के इंडिपेंडेंट फिल्म मेकर्स की अवार्ड विनिंग फिल्मों का हुआ प्रदर्शन
इंदौर। आर्ट हाउस फिल्मों का निर्माण करने वाली कोलकत्ता बेस्ड कंपनी ट्रिपविल फिल्मीडिया द्वारा शनिवार को इंदौर में ‘क्वीन अहिल्या ग्लोबल सिनेफेस्ट’ का आयोजन किया गया। इस फ़िल्म फेस्टिवल में बेहतरीन आर्ट फिल्म्स की स्क्रीनिंग की गई।
इस फेस्टिवल में अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं के साथ भारतीय भाषाओं की फिल्में भी दिखाई गई, जिसमें इंदौर के साथ ही इटली, ऑस्ट्रेलिया, अज़रबैजान, संयुक्त राज्य के इंडिपेंडेंट फ़िल्ममेकर्स द्वारा बनाई गई नॉन-कमर्शियल फ़िल्में भी शामिल थी।
इंदौर में रंगशाला प्रोडक्शन हाउस और शशांक जैन कवर पिक्चर के साथ मिलकर आयोजित किए गए इस एक दिवसीय फेस्टिवल में नैतिकता और मानवता की विरासत, मानव जाति की समृद्ध संस्कृति और गैर-विवादास्पद सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
फेस्टिवल में डायरेक्टर शशांक जैन की वीर गोमतेश और मिसिंग दादा, डायरेक्टर अनिरुद्ध वीरवानी की लेफ्ट, पॉवर आउटेज, एन अनकन्वेनशनल लव, यू चेंज मी, सखा, द स्टेपी मैन, द ईव और भीमभेटका जैसी कई अवार्ड जीत चुकी शार्ट फिल्म्स दिखाई गई।
ट्रिपविल फिल्मीडिया भारत के विभिन्न शहरों में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करके सिनेप्रेमियों को इंडिपेंडेंट फिल्म मेकर्स द्वारा बनाई गई बेहतरीन फ़िल्में देखने का मौका देता है। ट्रिपविल फिल्मीडिया के फिल्म फेस्टिवल कोलकाता, पुरुलिया, बालुरघाट, जलपाईगुड़ी और दिल्ली में भी होते हैं। इंदौर में आयोजित किया गया ‘क्वीन अहिल्या ग्लोबल सिनेफेस्ट’ भी इसी श्रृंखला का एक हिस्सा है।
डायरेक्टर: तृप्तायन चैटर्जी
फेस्टिवल डायरेक्टर: शशांक जैन
को-ऑर्डिनेटर: साधना अनूप मदावत


