- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मैक्स फैशन ने मुग्धा गोडसे के साथ फेस्टिव कलेक्शन किया लॉन्च
मैक्स फैशन ने बॉलीवुड की अभिनेत्री मुग्धा गोडसे के साथ पेश किया दिवाली खुशियों वाली
इंदौर. भारत के प्रमुख फैशन ब्रांड, मैक्स फैशन, ने लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे के साथ अपना फेस्टिव कलेक्शन लॉन्च किया। आज मैक्स स्टोर में मुग्धा ने फैशन वॉक करके नई रेंज प्रस्तुत की।
मार्केटिंग (ईस्ट) के एवीपी राजीव मुखर्जी ने बताया कि दिवाली परिवारों के साथ मिलने-जुलने और उत्सव के मौसम की अमिट भावना को जीने का अवसर देने वाला त्योहार है।
जैसा कि हमने देश में सभी प्रकार की संस्कृति का विस्तार किया है, इस दिवाली को हमने हर तरह के उपभोक्ताओं की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पारंपरिक और आजकल के स्टाइल को पेश करने की कोशिश की है। नई रेंज लाने के पीछे हमारी सोच भारतीय परंपरा के समृद्ध गौरव को आधुनिक स्पर्श देते हुए वापस लाना है।
लॉन्च के बारे में बताते हुए, मुग्धा ने कहा कि दिवाली का त्योहार रोशनी, परंपरा, रंग और भोजन का त्योहार है। यह साल का सबसे रोमांचक समय होता है और हम इसके आने का इंतजार करते हैं। मुझे बस हमारे आस-पास की दुकानों में होने वाली चमक-दमक पसंद है।
वर्तमान समय की डिजाइनों को प्रस्तुत करने वाली नई फेस्टिव रेंज वैश्विक प्रभावों और प्रचलित तकनीकों से प्रेरित है। ब्लैक हाइलाइट्स के साथ रस्ट और मस्टर्ड जैसे भूरे टोन्स, रेंज की सुंदरता को सामने लाते हैं। इस इवेन्ट से जुड़कर मैं खुश हूँ। मुझे लगता है कि यह जगह परिवार के लिए खरीददारी करने की सबसे अच्छी जगह है।
मैक्स फैशन ने एक रोमांचक प्रस्ताव पेश किया है। यदि आप 3999 रुपये की खरीदारी करते हैं, तो आपको 99 रुपये में 899 रुपयेमूल्य का 8 आइटमों वाला पुडिंग सेट मिलेगा और अगर 6999 रुपये की खरीदारी करते हैं, तो आप 2999 रुपये का अमेरिकन टूरिस्टर ट्रॉली बैग सिर्फ 199 रुपये में पा सकते हैं।


