- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
सैय्यदना के मीलाद मुबारक के अवसर पर सैफ़ी नगर में मेडिकल चेकअप केम्प
इंदौर बोहरा संमाज के 52 वे एवं 53 वे धर्मगुरु के मीलाद (जन्मोत्सव) के मुबारक मौके पर सैफ़ी नगर मस्जिद प्रांगण में एक विशाल मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगो को की शुगर,ब्लडप्रेशर,बोन, ईसीजी,आँख एवं स्वास्थ्य से सम्बंधित अन्य जांच की गई,
इस जाँच का मकसद सैय्यदना साहब के उस फरमान से है कि हर समाज जन स्वास्थ्य रहे और अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर आने वाली गंभीर बीमारियों से अपने आप को सुरक्षित रखे।
समाज के मुल्ला यूसुफ मंदसौर वाला एवं मुल्ला मुर्तुज़ा बोरीवाला के नेतृत्व में अंजुमन ए सैफ़ी सैफ़ी उमूर सेहद को ऑर्डिनेटर द्वारा मेडिकल केम्प का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के बुजुर्ग,महिला एवं बच्चो के करीब 1000 लोगो के स्वास्थ्य का चेकअप किया गया।

जनसंपर्क समिति के प्रमुख मुल्ला खुजेमा पेटी वाला ने बताया कि सैयदना साहब के जन्मोत्सव के तहत किये गए मेडिकल केम्प में डॉ मुफ़्फ़दल रस्सीवाला सहित 32 मल्टी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं फ्री के दी।
16 दिसंबर शनिवार को मगरिब ईशा की नमाज के बाद सैफ़ी नगर मस्जिद में सैयदना के मीलाद मुबारक की खुशी की मजलिस होंगी एवं सैय्यदना की वाअज की आडियो वीडियो का प्रसारण किया जाएगा पश्चात सामुहिक भोज का आयोजन किया गया है।
सैफ़ी नगर जनसंपर्क समिति के मीडिया प्रभारी मज़हर हुसैन सेठजीवाला एवं समाज के जौहर मानपुरवाला ने बताया कि 52 वे धर्मगुरु हिज होलिनेस डॉ सैय्यदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन (री. अ.) एवं 53 वे धर्मगुरु सैय्यदना आली कदर मुफद्दल सैफ़ुद्दीन (त.उ.श.) के मीलाद मुबारक के दिन 17 दिसम्बर मंगलवार को सुबह 8.30 बजे से सैफ़ी नगर के आमिल साहब जनाब सैफ़ुद्दीन जमाली की सदारत में मीलाद मुबारक का भव्य जुलूस सैफ़ी नगर मस्जिद कैम्पस में निकाला जाएगा जिसमे समाज के बेंड द्वारा सैय्यदना की शान में मदेह पेश करेंगे एवं सलामी देंगे।इस अवसर पर सैफ़ी नगर के सभी समाज जन उपस्थित रहेंगे।


