- Karisma Kapoor Recalls Salman Khan’s Effortless Charm and 90s Swag Through Contestant Prathamesh’s Performance on India’s Best Dancer Season 5
- Shakti Pumps (India) Limited Collaborates with Salesforce to Accelerate AI-Led Digital Transformation for India's Agricultural Sector
- शक्ति पंप्स की सेल्सफोर्स के साथ पार्टनरशिप,एआई के ज़रिए कृषि क्षेत्र में डिजिटल बदलाव को मिलेगी रफ्तार
- लॉक अप सीजन 2 ने Ormax StreamView Top 10 में 3.2 मिलियन व्यूज़ के साथ बनाई जगह, दर्शकों का प्यार जीतना जारी
- Lock Upp Season 2 garners 3.2M views in Ormax StreamView Top 10, Continues Winning Hearts
मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर को दिल्ली में मिला बेस्ट हेल्थकेयर इंस्टीटूशन का सम्मान
इंदौर, 02 जुलाई 2026 l शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है l दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के ३७वे एडिशन में अस्पताल को बेस्ट हेल्थकेयर इंस्टीट्यूशन अवार्ड से सम्मानित किया गया l यह सम्मान विख्यात विश्वविजेता मुक्केबाज, ओलम्पिक मैडल विजेता व पद्मविभूषण से सम्मानित मैरी कॉम ने प्रदान किया l इस सम्मान के साथ मेडिकेयर हॉस्पिटल ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है l
मेडिकेयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. प्रदीप आपटे ने अवार्ड प्राप्त करने के बाद बताया की इस संस्थान की मूल स्थापना आज से 40 वर्ष पहले चेयरमैन डॉ राजेन्द्र कुमार लाहोटी, डायरेक्टर डॉ पुरुषोत्तमदास पटवा व उन्होंने मिल कर की थी l डॉ लाहोटी के अभूतपूर्व मार्गदर्शन व डॉ पटवा के सहयोग से हम आज इस मुकाम तक पहुंचे है l यह सम्मान केवल हमारा नहीं बल्कि पूरी मेडिकेयर की मेडिकल टीम, सारे कर्मचारी, शुभचिंतक और उन हजारों मरीजों के विश्वास का सम्मान है जिन्होंने वर्षों से हम पर भरोसा जताया है l यह राष्ट्रीय सम्मान हमें भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं देने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा l अस्पताल का लक्ष्य इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश अथवा भारत में लोगों को विश्वस्तरीय व विश्वसनीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है l
इसी कार्यक्रम में अमेरिका की मेरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी ने डॉ प्रदीप आपटे को साइंस विभाग के तहत क्लीनिकल बायोकेमिस्ट्री में 50 वर्षों से अपने योगदान के लिए पद्म विभूषण मैरी कॉम द्वारा मानद डॉक्टरेट भी प्रदान की गयी l


